Thursday, November 10, 2016

'फोर्स-2' के लिए जॉन ने की कड़ी मेहनत!

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मों में मारधाड़ वाले सीन खूब चलन में है. वहीं अपनी आने वाली फिल्म ‘फॉर्स 2’ के लिए अभिनेता जॉन अब्राहम ने कड़ी मेहनत कर कई चुनौतियों का सामना किया है.
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिखाया गया है कि फिल्म की शूटिग के दौरान जॉन अब्राहम के घुटने में गहरी चोट आई और उसकी वजह से उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया. इसके चलते फिल्म की शूटिंग भी रुक गई.
चोट लगने के बावजूद जॉन अब्राहम ने शूटिंग जारी रखी और इस दौरान उनके घुटने में फिर चोट आई, जिससे यह गहरी हो गई, इस वजह से शूटिंग के बाद उनके तीन ऑपरेशन हुए.
अभिनय देव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फोर्स 2’ 18 नवंबर को रिलीज होगी. इसमें जॉन अब्राहम, सोनाक्षी सिंहा, ताहिर राज भसीन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.


अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

2000 के नोट में नहीं होगी कोई इलेक्ट्रोनिक चिपः वित्त मंत्री

नई दिल्लीः वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साफ कर दिया है आने वाले 2000 रुपये के नए नोटों में किसी तरह की चिप होगी. ऐसी अफवाहें कल से ही जोर पकड़ रही थीं कि 2000 रुपये के नए नोट में एक नैनो जीपीएस चिप होगी जिसके जरिए उसका पता कहीं से भी लगाया जा सकता है. चाहे उसे जमीन में गाड़ दिया जाए तो भी उसका पता इस नैनो जीपीएस चिप के जरिए लगाया जा सकेगा.
कल से वॉट्सएप और फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर ये वायरल मैसेज फैल रहे हैं और यहां तक कि एक खबरिया टीवी चैनल ने भी इस तरह की खबरें दिखाकर लइन अफवाहों को बल दिया. लेकिन आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खुद इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसी खबरें कहां से आई हैं उन्हें नहीं पता है. इसके अलावा आरबीआई ने भी साफ कर दिया है कि 10 नवंबर से चलन में आने वाले 2000 रुपये के नोट में कोई चिप नहीं लगी होगी. आरबीआई ने साफ किया कि 2000 रुपये के नोट में वही सुरक्षा फीचर्स होंगे जो आरबीआई ने नोट की खबर के साथ बताए हैं और इसके बारे में आरबीआई के ट्विटर हैंडल पर भी बताया जा चुका है जिसमें कोई चिप नहीं है.
2000 रुपये के नोट में लेटैंट इमेज. कलर्ड स्ट्रिप्स, सेक्योरिटी थ्रेड, वॉटरमार्क्स और कई अन्य सेफ्टी फीचर्स होंगे ताकि इनके डुप्लेकेसी ना हो सके. यहां तक कि आरबीआई ने कहा है कि दुनिया के किसी भी देश में करेंसी पर ऐसा सेफ्टी फीचर नहीं आया है तो भला भारत में इसे कैसे लाया जा सकता है. 2000 रुपये के नोट में ”पिंक” रंग के अलावा कुछ और खास बाते हैं जैसे इसपर मंगलयान की तस्वीर होगी और महात्मा गांधी भी इस नोट पर होंगे.


अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

खुशखबरी! इस शनिवार-रविवार खुले रहेंगे बैंक, करें नोट जमा और एक्सचेंज

नई दिल्लीः पीएम मोदी ने कल 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान कर जहां पूरे देश को चौंका दिया. वहीं ये ऐलान किया कि बैंकों में जाकर लोग पैसे एक्सचेंज कर सकते हैं और अपने पास के 500-1000 रुपये के नोटों को जमा करा सकते हैं. हालांकि लोग इस बात से परेशान थे कि 12 नवंबर और 13 नवंबर को बैंक दूसरे शनिवार और रविवार की वजह से बंद रहेंगे. लेकिन अब बैंकों को खोले रखने का फैसला किया गया है.
बैंकिंग संस्थानों की तरफ से जारी दी गई जानकारी के मुताबिक बैंकों ने ये फैसला लिया है कि नोटों को बदलने और कैश डिपॉजिट कराने के लिए आने वाली भारी पब्लिक डिमांड को देखते हुए इस शनिवार और रविवार को बैंक खोले जाएंगे. बैंकों को आदेश दिया गया है कि 12 और 13 नवंबर को बैंकों में सारे ट्रांजेक्शन किए जाएं. इसके लिए बैंकों को इस बात की जानकारी की पब्लिसिटी करने की भी राय दी गई है.

अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

500-1000 रुपये जमा करने के लिए 50 नहीं सिर्फ 37 दिन मिलेंगे!

नई दिल्लीः कल से 30 दिसंबर तक बैंक और डाक घरों में नोट बदलने का काम शुरू हो जायेगा. भले ही गिनती में ये 50 दिन लगते हों, लेकिन हकीकत में नागरिकों को सिर्फ 37 दिन ही नोट बदलने के लिये मिलेंगे. बीच में कई सारी सरकारी छुट्टियां पड रहीं हैं जब बैंक और डाकघर बंद रहेंगे. ऐसे में मांग की जा रही है कि छुट्टियों वाले दिन बैंक खुले रखें जायें. कामकाजी दिनों में बैंक के काम करने के घंटे बढाये जायें और 30 दिसंबर की मियाद बढा दी जाये.
जी हां कल पीएम मोदी ने कल ही देश में 500-1000 रुपये के मौजूदा करेंसी नोटों को बंद करने का ऐलान कर दिया. इसके तहत पीएम मोदी ने कहा कि नागरिकों को घरों में पड़े नोट जमा करने के लिए 50 दिन मिलेंगे, यानी 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक आप नोट जमा करा सकेंगे. लेकिन ये 50 दिन असल में 37 दिन ही होंगे क्योंकि इसमें से कुछझ दिन शनिवार, रविवार को बैंक, डाकघरों की छुट्टियों और कुछ दिन त्योहार या जयंती की वजह से होने वाली सरकारी छुट्टियों के तौर पर कम हो जाएंगे.
सबसे पहले तो लोगों को इसी हफ्ते में पैसे जमा करने के लिए सिर्फ 2 दिन मिलेंगे क्योंकि ये शनिवार महीने का दूसरा शनिवार है और इस दिन छुट्टी रहेगी और रविवार को भी छुट्टी रहेगी. यहां तक कि किसी-किसी राज्य में गुरू नानक जयंती के लिए भी सोमवार को छुट्टी रहेगी यानी 3 दिन लगातार बैंकों की छुट्टी.
आइए हम आपको देते हैं नोटों की अदला-बदली से जुड़ी पुरी जानकारी
1. अगर आपके पास पुराने 500 और 1,000 के बहुत सारे नोट हैं तो आप अपना पूरा रुपया 10 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच बिना किसी लिमिट के जमा कर सकते है.
2. इसके अलावा आप 1 जनवरी से 31 मार्च तक भी अपने नोट बदल सकते हैं, और ये सुविधा आरबीआई के सिर्फ 19 सेंटरों पर होगा.
3. आप जो रुपये जमा करेंगो वो रुपया आपके अकाउंट में ही रहेंगा, लेकिन 24 नवंबर तक आप चेक के जरिए एक दिन में सिर्फ 10,000 रुपये और एक सप्ताह में 20,000 रुपये ही निकाल पाएंगे.
4. 24 नवंबर के बाद एक दिन के कैश ट्रांजेक्शन को लेकर सरकार जल्द जानकारी देगी.
5. सभी एटीएम आज और कल बंद हैं. अब 11 नवंबर से खुलेंगे. आप अपने एक एटीएम कार्ड के जरिए एक दिन में सिर्फ 2,000 रुपये ही निकाल पाएंगे.
6. 10 नवंबर, गुरूवार से सभी बैंक खुल जाएंगे. आप एक दिन में अपने बैंक से सिर्फ 4,000 रुपये ही कैश निकाल पाएंगे.
7. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, कार्ड पेमेंट, कार्ड से खरीदारी पर कोई बंदिश नहीं है.

अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

जितना चाहें बैंक में पैसा डिपॉजिट करें पर आईटी डिपार्टमेंट की है आपके पैसे पर नजर!



नई दिल्लीः कल रात से 500-1000 रुपये के पुराने नोटों पर रोक लगी और इसी के साथ सरकार ने साफ कर दिया कि काले धन के खिलाफ ये सर्जिकल स्ट्राइक है और इसका असर उन लोगों पर होगा जिनके पास ब्लैकमनी है. ईमानदार आम जनता को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं हैं.
सरकार के इस फैसले के मुताबिक आप 30 दिसंबर 2016 तक बैंक या डाकघर जाकर 500-1000 रुपये के जितने भी नोट हैं उसे जमा कर सकते हैं. अब सवाल है कि अगर ऐसा है तो कोई भी शख्स अपनी ब्लैकमनी बैंक में जमा कर सकता है. लेकिन सच ये है कि काला धन वाले ऐसा करते वक़्त पकड़े जाएंगे. कैसे जानें आगे
500-1000 रुपये के मौजूदा नोटों को बंद करने के साथ ही सरकार ने इनकम टैक्स विभाग को निर्देश दिए हैं कि वो बैंकों के साथ तालमेल बिठाकर देखें कि कौन-कौन व्यक्ति ज्यादा रकम 500-1000 रुपये के नोटों के जरिए बैंक में जमा कर रहे हैं.
इस समय देश में नियम है कि 50 हजार रुपये तक कैश जमा कराने पर आपका पैन कार्ड नहीं मांगा जाएगा लेकिन अगर आप 50,000 रुपये से ज्यादा की रकम बैंक में जमा कराते हैं तो इसके लिए आपको पैन कार्ड की डिटेल्स देनी होंगी. इस तरह अगर आप ज्यादा कैश जमा कराते हैं तो ऑटोमैटिक तरीके से आईटी विभाग के पास आपकी डिपॉजिट रकम की जानकारी पैन कार्ड के जरिए पहुंच ही जाएगी.
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक काले धन की रोकथाम, देश में जाली करेंसी के जाल को तोड़ने और अर्थव्यवस्था को कैशलेस बनाने की दिशा में ये कदम उठाया गया है. साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को आयकर के दायरे में लाया जाए जिससे सरकार को अच्छा रेवेन्यू हासिल हो सके. आयकर विभाग ने हरेक व्यक्ति का पैन कार्ड डिटेल्स रखने और इसे आयकर विभाग के टैक्स जमा सूची से टैली (मिलान) करके देखा जाएगा. जो लोग ब्लैकमनी को जमा कराने आएगें यानी जिसपर टैक्स चोरी की गई है उसपर उन्हें आईटी डिपार्टमेंट 30-120 फीसदी के बीच पेनल्टी लगाएगा.
देश में 17 लाख करोड़ रुपये का फिजिकल कैश सर्कुलेशन हो रहा है जिसका 88 फीसदी हिस्सा 500 और 1000 रुपये के नोट हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश का करीब 40 फीसदी ब्लैकमनी रियल एस्टेट, शेयर बाजार और बुलियन (सोन-चांदी) के ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल होता है. 500-1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद काफी हद तक इन सबमें ब्लैकमनी का इस्तेमाल रुक जाएगा. वहीं देश में मौजूद सोने की वैल्यू करीब 25000 टन यानी 70 लाख करोड़ रुपये की है और भारत हर साल 750-1,000 टन का इंपोर्ट करता है.
सरकार ने ब्लैकमनी को आईडीएस (इनकम डेक्लेरेशन स्कीम) के तहत घोषित कर 45 फीसदी पेनल्टी के साथ व्हाइट करने का मौका दिया था जिसके तहत 30 सितंबर तक ब्लैकमनी होल्डर्स को अपना काला धन सरकार को सौंपना था. इस योजना के तहत सरकार को 65,250 करोड़ रुपये का काला धन मिला जिसपर सरकार को 30,000 करोड़ रुपये का टैक्स मिला. हालांकि ये देश की जीडीपी का सिर्फ 0.2 फीसदी हिस्सा है.

अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


2000 के नोट में नहीं होगी कोई इलेक्ट्रोनिक चिपः वित्त मंत्री


नई दिल्लीः वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साफ कर दिया है आने वाले 2000 रुपये के नए नोटों में किसी तरह की चिप होगी. ऐसी अफवाहें कल से ही जोर पकड़ रही थीं कि 2000 रुपये के नए नोट में एक नैनो जीपीएस चिप होगी जिसके जरिए उसका पता कहीं से भी लगाया जा सकता है. चाहे उसे जमीन में गाड़ दिया जाए तो भी उसका पता इस नैनो जीपीएस चिप के जरिए लगाया जा सकेगा.
कल से वॉट्सएप और फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर ये वायरल मैसेज फैल रहे हैं और यहां तक कि एक खबरिया टीवी चैनल ने भी इस तरह की खबरें दिखाकर लइन अफवाहों को बल दिया. लेकिन आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खुद इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसी खबरें कहां से आई हैं उन्हें नहीं पता है. इसके अलावा आरबीआई ने भी साफ कर दिया है कि 10 नवंबर से चलन में आने वाले 2000 रुपये के नोट में कोई चिप नहीं लगी होगी. आरबीआई ने साफ किया कि 2000 रुपये के नोट में वही सुरक्षा फीचर्स होंगे जो आरबीआई ने नोट की खबर के साथ बताए हैं और इसके बारे में आरबीआई के ट्विटर हैंडल पर भी बताया जा चुका है जिसमें कोई चिप नहीं है.
2000 रुपये के नोट में लेटैंट इमेज. कलर्ड स्ट्रिप्स, सेक्योरिटी थ्रेड, वॉटरमार्क्स और कई अन्य सेफ्टी फीचर्स होंगे ताकि इनके डुप्लेकेसी ना हो सके. यहां तक कि आरबीआई ने कहा है कि दुनिया के किसी भी देश में करेंसी पर ऐसा सेफ्टी फीचर नहीं आया है तो भला भारत में इसे कैसे लाया जा सकता है. 2000 रुपये के नोट में ”पिंक” रंग के अलावा कुछ और खास बाते हैं जैसे इसपर मंगलयान की तस्वीर होगी और महात्मा गांधी भी इस नोट पर होंगे.

अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

जेनरेटर चलाने पर 10 दिनों का बैन

 नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के एनवायरनमेंट डिपार्टमेंट ने कूड़े और पत्तों के खुले में जलाने के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का ऑर्डर जारी किया है। एयर पल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए यह ऑर्डर जारी किया गया है। इसके तहत सभी तरह के कंस्ट्रक्शन और डिमॉलिशन पर पांच दिनों के लिए बैन लगा दिया गया है। डीजल, पेट्रोल और केरोसिन से चलने वाले जेनरेटर्स पर 10 दिनों की पाबंदी लगा दी गई है। सिर्फ इमरजेंसी ड्यूटी पर चलने वाले जनरेटर्स के लिए यह नियम लागू नहीं होगा। 

एनवायरनमेंट डिपार्टमेंट के ऑर्डर में कहा गया है कि एयर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ पल्यूशन एक्ट के तहत अब पांच दिनों तक मकानों की तोड़फोड़ और किसी भी तरह की कंस्ट्रक्शन पर रोक रहेगी। जिस एरिया में कूड़े को जलाया जाएगा, उस एरिया में मॉनिटरिंग करने वाले ऑफिसर इसके लिए जिम्मेदार माने जाएंगे। ऑर्डर के मुताबिक, सभी लैंड ओनिंग एजेंसियों और लोकल बॉडीज को कंस्ट्रक्शन और डिमॉलिशन की गतिविधियों को रोकना होगा। सभी एजेंसियों को हर रोज इसकी रिपोर्ट देनी होगी। सभी एसडीएम और लोकल बॉडीज के अधिकारियों को सभी तरह के जेनरेटर्स पर रोक लगाने के लिए 10 दिनों के लिए काम करना होगा।



अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें