Sunday, November 13, 2016

BJP के लोगों ने पहले ही सफेद कर लिया था अपना काला धन: केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कालाधन के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि बीजेपी के लोगों ने 8 नवंबर से पहले ही अपना सारा कालाधन सफेद कर लिया था. केजरीवाल ने मोदी सरकार के नोट बैन के फैसले को वापस लेने की मांग की है.


अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news

Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Saturday, November 12, 2016

नोटबंदी: मोदी की नीति की तारीफ करते हुए पाक सांसद ने की बड़े नोटो को बंद करने की मांग

इस्लामाबाद: बड़े नोटों को अमान्य करने के भारत का उदाहरण देते हुए एक पाकिस्तानी सांसद ने कालेधन एवं भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सरकार से 1000 और 5000 रपये के नोट अमान्य करने की मांग करते हुए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया है.
विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सांसद उस्मान सैफुल्ला खान ने वित्त से जुड़ी स्थायी समिति को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े नोटों से धनशोधन एवं भ्रष्टाचार की आशंका उत्पन्न होती है.
भारत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दुनियाभर में ऐसे नोटों को हतोत्साहित किया जा रहा है. भारत ने कालेधन, जाली नोटों एवं भ्रष्टाचार पर एक बड़ा आघात करते हुए 500 और 1000 रपये के पुराने नोटों का चलन बंद कर दिया है.
खान ने कहा कि नोटों को वापस लेने का मुद्दा वित्त मंत्रालय एवं सेंट्रल बैंक को हाथ में लेना चाहिए.


अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

LIVE: आज खुलने थे सभी ATM, कई जगह अभी भी आउट ऑफ सर्विस, लोग परेशान

नई दिल्ली:  आज से देश भर के एटीएम खुल गए हैं. आप जाइए और जरूरत का पैसा निकालिए लेकिन कितना पैसा निकलेगा और कैसे निकलेगा, कब तक निकलेगा, उसके लिए एबीपी न्यूज की ये रिपोर्ट ध्यान से पढ़िए. क्योंकि हम नहीं चाहते कि नोटबंदी के फैसले के बाद आप को अपने पैसे के लिए जरा भी तकलीफ हो.
LIVE UPDATES
  • दिल्ली के करोल बाग में कई एटीएम के आगे भारी भीड़ लगी हुई है. इन एटीएम के बाहर अभी भी आउट आफ सर्विस के बोर्ड लगे हुए हैं. लोगों का कहना है कि आज से सभी एटीएम खुल जाने थे लेकिन अभी भी मुसिबतों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि जब हमने इस बारे में गार्ड से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी एटीएम मशीनों में पैसे नहीं डाले गए हैं.
  • वहीं दिल्ली में कोटला के मुबारकपुरबाद का भी यही हाल है यहां भी लोगों को एटीएम के काम नहीं करने से भारी मुसिबतों का सामना करना पड़ रहा है. कुछ जगह एटीएम के बाहर तैनात गार्ड ने बताया है  कि एटीएम दोपहर 12 बजे के बाद काम करना शुरू करेंगे.
नोटबंदी के बाद से बंद थे एटीएम
दो दिन से बंद पड़े एटीएम आज से एक बार फिर शुरू हो गए हैं. हालांकि कुछ जगहों पर कल ही एटीएम से पैसे निकलना शुरू हो गए थे, लेकिन ज्यादातर एटीएम बंद पड़े हुए थे. इसी वजह से कल लोगों की सारी भीड़ बैंकों में पहुंच रही थी. आज कुछ वैसा ही हाल एटीएम का होने वाला है.
500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद से आम लोगों के पास रोज के खर्चे के पैसों की भी कमी हो गई थी. आज से ये समस्या दूर होना शुरू हो जाएगी. लेकिन एटीएम जाने से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना है वो भी जान लीजिए….
एक कार्ड से रोजाना सिर्फ 2000 रुपए निकलेंगे
आज से अगले कुछ दिनों तक एटीएम से पैसे निकालने की सीमा तय कर दी गई है. इसके मुताबिक 18 नवंबर तक आप एक कार्ड से एक दिन में सिर्फ 2000 रुपए ही निकाल पाएंगे. 19 नवंबर से 4000 रुपए और उसके कुछ दिनों बाद ये सीमा और बढ़ा दी जाएगी.
एटीएम में पैसे की कमी न होने की पूरी तैयारी
एटीएम में कैश उपलब्ध कराने की आज से सरकार और बैंकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है. हालांकि ये दावा किया गया है कि इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है, लेकिन फिर भी शुरूआती कुछ दिनों में कहीं कहीं लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि इसके भी रास्ते हैं.
  • देशभर में करीब 2 लाख 20 हजार एटीएम हैं.
  • इन एटीएम में पैसा डालने के लिए करीब 8800 गाड़ियां है.
  • एक एटीएम में 10 हजार नोट डाले जा सकते हैं.
पहले 500 और 1000 के नोट के साथ एटीएम में 15-20 लाख रुपए होते थे लेकिन अब 100 रुपए के नोट के साथ करीब 4 लाख रुपए ही एटीएम में रहेंगे. ये समस्या तब तक है जब तक सभी एटीएम में 2000 के नए नोट डालने की व्यवस्था नहीं हो जाती. यानी जो लोग आज एटीएम से 2000 का नया नोट निकालने की उम्मीद कर रहे हैं उन्हें निराश होना पड़ सकता है. वहीं 500 और 1000 के पुराने नोट जमा कराने के लिए आज भी लोगों को डाकघर, बैंक या कैश डिपॉजिट मशीन में ही जाना पड़ेगा.


अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें


Friday, November 11, 2016

पेट्रोल पंप पर भीड़, खुल्ले पैसों के कारण परेशान हो रहे हैं कर्मचारी और कस्टमर!

नईदिल्लीः बीती रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 के नोट बंद किए जाने का असर आज सुबह साफ दिखाई दे रहा है.
सुबह से पेट्रोल पंप पर भीड़ जुटी है. लेकिन 500 और 1000 के खुल्ले न होने पर सीएनजी और पैट्रोल पम्प पर कर्मचारी और कस्टमर सभी परेशान हो रहे हैं.
पैट्रोल पम्प और सीएनजी पम्प पर खुल्ले पैसों की समस्या साफ देखने को मिल रही है.
कस्टमर का कहना है सरकार का फैसला अच्छा है लेकिन ये अचानक लिया गया है. सरकार को पहले तैयार होना चाहिए था. अब जिसके पास 1000, 500 के ही नोट है वो दो दिन क्या करें, शुरू में 4000 ले सकते है उससे क्या होगा? लोगों का कहना है कि पैट्रोल भरवाने आए हैं अब नहीं है खुल्ले पैसे. स्कूटर में 200,400 का पैट्रोल भरवाना है लेकिन पैट्रोल पम्प वाले खुल्लेन पैसे नहीं होने के कारण कुछ नहीं कर पा रहे.
वहीं पैट्रोल पम्प के कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास खुल्ले पैसे खत्म हो गए है, लोग 100 का पैट्रोल भरवाकर 500 का नोट दे रहे है.
इसी तरह सीएनजी पम्प पर परेशानी है, असल में पैट्रोल की तरह सीएनजी 500 या 1000 की नहीं भरवाई जा सकती सिलेंडर के हिसाब से 250,300 रुपए की सीएनजी ही अमूमन आती है ऐसे में लोग 500 का नोट दे रहे है और सीएनजी कर्मचारी वालों का कहना है कहां से लाए खुल्ले सब 500, 1000 का दे रहे हैं खुल्ले नहीं है उनके पास.


अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

नोट बैन के बीच वेस्टर्न रेलवे ने इन क्लास की वेटिंग टिकट बुकिंग पर लगाई पाबंदी

नई दिल्लीः वेस्टर्न रेलवे ने रेलवे में वेटिंग टिकट पर पाबंदी लगाई है. वेस्टर्न रेलवे के फर्स्ट और सेकेंड क्लास एसी के वेटिंग टिकट बुक कराने पर पाबंदी लगा दी है. रेलवे में काला धन खपाने से रोकने के लिए ये कदम उठाया है. पीएम मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपये के नोटों पर रोक लगा दी लेकिन रेलवे के लिए 11 नंवबर तक टिकट बुक कराने के लिए 500-1000 रुपये के नोटों के इस्तेमाल को जारी रखा.
दरअसल माना जा रहा है कि रेलवे में टिकट बुक कराने के जरिए लोग 500-1000 रुपये के नोट खपा रहे हैं और वेटिंग टिकट बुक करा रहे हैं. बाद में इन टिकटों को कैंसिल कराकर अकाउंट में पैसा वापस आ जाएगा. इस तरह 500-1000 रुपये के नोट खपाने और पैसा वसूलने की लोगों की कोशिशों पर भी सरकार ने रोक लगा दी है.
इस फैसले के तहत 13 नवंबर से आगे के वेटिंग लिस्ट के टिकट बुक नहीं किए जाएंगे. इस फैसले के तहत आज और कल वेटिंग टिकट की बुकिंग नहीं की जाएगी. फिलहाल ये रोक 2 दिन के लिए ही लगाई गई है.
इससे पहले एडवांस रेल टिकट बुकिंग को लेकर विजिलेंस विभाग ने सरकार को आगाह किया था. विजिलेंस विभाग को शक है कि इस तरीके से कालाधन को सफेद करने की कोशिश की जा रही है.
विजिलेंस विभाग ने खासतौर पर राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों के टिकट बुकिंग पर नज़र रखने के लिए कहा है. दो से तीन महीने के एक साथ कई एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग कराने वालों पर विजिलेंस विभाग नजर भी रख रहा है. विजिलेंस विभाग को शक है कि 500 और 1000 के पुराने नोटों को नए नोटों से बदलने के लिए कुछ लोग वेटिंग लिस्ट का टिकट बुक कर रहे हैं.



अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

ग्रेटर नोएडा में तीन महिलाओं के साथ गैंग रेप

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में तीन महिलाओं के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है. महिलाओं के साथ कुछ कथित लुटेरों ने गैंग रेप किया और साथ ही उनके घर में लुटपाट भी की.
पुलिस ने बताया कि कल रात करीब साढ़े बाररह बजे लुटेरों ने घरों में लुटपाट करने के साथ तीन महिलाओं से रेप भी किया. ग्रेटर नोएडा की एसपी सुजाता सिंह ने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच चल रही है.


अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

बड़ा तोहफाः जितने चाहें करें एटीएम से ट्रांजेक्शन, बैंकों ने सरचार्ज खत्म किया

नई दिल्लीः 8 नवंबर को पीएम मोदी ने 500-1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद किया और इसके साथ ही एटीएम से 1 दिन में पैसा निकलने की लिमिट भी 2000 रुपये तय कर दी. 9-10 नवंबर को एटीएम से भी कैश निकालने पर रोक लगी थी. आज भी कुछ एटीएम से पैसे नहीं निकल पाए क्योंकि सारे एटीएम पर बैन नहीं था. लेकिन कल से देश के सारे एटीएम चालू हो जाएंगे और आप एटीएम मशीन से 2000 रुपये रोजाना निकाल पाएंगे. ऐसे में आपको बैंकों ने एटीएम से जुड़ी एक बड़ी राहत दी है और एटीएम मशीन में कार्ड स्वाइप करने पर ली जाने वाली फीस माफ कर दी है. जैसा कि आप जानते हैं कि फिलहाल कुछ दिनों तक आप एटीएम से 2000 रुपये ही निकाल सकते हैं और ज्यादातर एटीएम में अभी 100 और 500 रुपये के नए नोट ही निकल पाएंगे तो ऐसे में आपको 1 महीने में ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पड़ सकते हैं.
एक दिन में 2000 रुपये से ज्यादा ना निकाल पाने की वजह से अगर आपको रोजाना 2-2000 रुपये निकालने पड़ेंगे तो आप महीने में कितनी भी स्वाइप करें आपको फीस नहीं देनी पड़ेगी. अभी तक के नियमों के मुताबिक अगर आप अपने बैंक के एटीएम से महीने में 5 बार पैसा निकालते हैं तो कोई फीस नहीं लगेगी और दूसरे बैंक के एटीएम से महीने में 3 ट्रांजेक्शन या कैश विदड्रॉल के ऊपर कोई फीस नहीं है. इसके ऊपर अगर आप एटीएम से कैश निकालते हैं तो आपको कुछ फीस प्रति ट्रांजेक्शन देना पड़ता था.
आपके फ्री ट्रांजेक्शन पूरे होने के बाद आप एटीएम से कैश निकालते थे तो आपको 20 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन और सर्विस टैक्स देना पड़ता था. पीएनबी और आईडीबीआई बैंक में सर्विस टैक्स नहीं लगता है.


अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें