Friday, November 11, 2016

पेट्रोल पंप पर भीड़, खुल्ले पैसों के कारण परेशान हो रहे हैं कर्मचारी और कस्टमर!

नईदिल्लीः बीती रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500 और 1000 के नोट बंद किए जाने का असर आज सुबह साफ दिखाई दे रहा है.
सुबह से पेट्रोल पंप पर भीड़ जुटी है. लेकिन 500 और 1000 के खुल्ले न होने पर सीएनजी और पैट्रोल पम्प पर कर्मचारी और कस्टमर सभी परेशान हो रहे हैं.
पैट्रोल पम्प और सीएनजी पम्प पर खुल्ले पैसों की समस्या साफ देखने को मिल रही है.
कस्टमर का कहना है सरकार का फैसला अच्छा है लेकिन ये अचानक लिया गया है. सरकार को पहले तैयार होना चाहिए था. अब जिसके पास 1000, 500 के ही नोट है वो दो दिन क्या करें, शुरू में 4000 ले सकते है उससे क्या होगा? लोगों का कहना है कि पैट्रोल भरवाने आए हैं अब नहीं है खुल्ले पैसे. स्कूटर में 200,400 का पैट्रोल भरवाना है लेकिन पैट्रोल पम्प वाले खुल्लेन पैसे नहीं होने के कारण कुछ नहीं कर पा रहे.
वहीं पैट्रोल पम्प के कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास खुल्ले पैसे खत्म हो गए है, लोग 100 का पैट्रोल भरवाकर 500 का नोट दे रहे है.
इसी तरह सीएनजी पम्प पर परेशानी है, असल में पैट्रोल की तरह सीएनजी 500 या 1000 की नहीं भरवाई जा सकती सिलेंडर के हिसाब से 250,300 रुपए की सीएनजी ही अमूमन आती है ऐसे में लोग 500 का नोट दे रहे है और सीएनजी कर्मचारी वालों का कहना है कहां से लाए खुल्ले सब 500, 1000 का दे रहे हैं खुल्ले नहीं है उनके पास.


अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

नोट बैन के बीच वेस्टर्न रेलवे ने इन क्लास की वेटिंग टिकट बुकिंग पर लगाई पाबंदी

नई दिल्लीः वेस्टर्न रेलवे ने रेलवे में वेटिंग टिकट पर पाबंदी लगाई है. वेस्टर्न रेलवे के फर्स्ट और सेकेंड क्लास एसी के वेटिंग टिकट बुक कराने पर पाबंदी लगा दी है. रेलवे में काला धन खपाने से रोकने के लिए ये कदम उठाया है. पीएम मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपये के नोटों पर रोक लगा दी लेकिन रेलवे के लिए 11 नंवबर तक टिकट बुक कराने के लिए 500-1000 रुपये के नोटों के इस्तेमाल को जारी रखा.
दरअसल माना जा रहा है कि रेलवे में टिकट बुक कराने के जरिए लोग 500-1000 रुपये के नोट खपा रहे हैं और वेटिंग टिकट बुक करा रहे हैं. बाद में इन टिकटों को कैंसिल कराकर अकाउंट में पैसा वापस आ जाएगा. इस तरह 500-1000 रुपये के नोट खपाने और पैसा वसूलने की लोगों की कोशिशों पर भी सरकार ने रोक लगा दी है.
इस फैसले के तहत 13 नवंबर से आगे के वेटिंग लिस्ट के टिकट बुक नहीं किए जाएंगे. इस फैसले के तहत आज और कल वेटिंग टिकट की बुकिंग नहीं की जाएगी. फिलहाल ये रोक 2 दिन के लिए ही लगाई गई है.
इससे पहले एडवांस रेल टिकट बुकिंग को लेकर विजिलेंस विभाग ने सरकार को आगाह किया था. विजिलेंस विभाग को शक है कि इस तरीके से कालाधन को सफेद करने की कोशिश की जा रही है.
विजिलेंस विभाग ने खासतौर पर राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों के टिकट बुकिंग पर नज़र रखने के लिए कहा है. दो से तीन महीने के एक साथ कई एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग कराने वालों पर विजिलेंस विभाग नजर भी रख रहा है. विजिलेंस विभाग को शक है कि 500 और 1000 के पुराने नोटों को नए नोटों से बदलने के लिए कुछ लोग वेटिंग लिस्ट का टिकट बुक कर रहे हैं.



अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

ग्रेटर नोएडा में तीन महिलाओं के साथ गैंग रेप

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में तीन महिलाओं के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है. महिलाओं के साथ कुछ कथित लुटेरों ने गैंग रेप किया और साथ ही उनके घर में लुटपाट भी की.
पुलिस ने बताया कि कल रात करीब साढ़े बाररह बजे लुटेरों ने घरों में लुटपाट करने के साथ तीन महिलाओं से रेप भी किया. ग्रेटर नोएडा की एसपी सुजाता सिंह ने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच चल रही है.


अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

बड़ा तोहफाः जितने चाहें करें एटीएम से ट्रांजेक्शन, बैंकों ने सरचार्ज खत्म किया

नई दिल्लीः 8 नवंबर को पीएम मोदी ने 500-1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद किया और इसके साथ ही एटीएम से 1 दिन में पैसा निकलने की लिमिट भी 2000 रुपये तय कर दी. 9-10 नवंबर को एटीएम से भी कैश निकालने पर रोक लगी थी. आज भी कुछ एटीएम से पैसे नहीं निकल पाए क्योंकि सारे एटीएम पर बैन नहीं था. लेकिन कल से देश के सारे एटीएम चालू हो जाएंगे और आप एटीएम मशीन से 2000 रुपये रोजाना निकाल पाएंगे. ऐसे में आपको बैंकों ने एटीएम से जुड़ी एक बड़ी राहत दी है और एटीएम मशीन में कार्ड स्वाइप करने पर ली जाने वाली फीस माफ कर दी है. जैसा कि आप जानते हैं कि फिलहाल कुछ दिनों तक आप एटीएम से 2000 रुपये ही निकाल सकते हैं और ज्यादातर एटीएम में अभी 100 और 500 रुपये के नए नोट ही निकल पाएंगे तो ऐसे में आपको 1 महीने में ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पड़ सकते हैं.
एक दिन में 2000 रुपये से ज्यादा ना निकाल पाने की वजह से अगर आपको रोजाना 2-2000 रुपये निकालने पड़ेंगे तो आप महीने में कितनी भी स्वाइप करें आपको फीस नहीं देनी पड़ेगी. अभी तक के नियमों के मुताबिक अगर आप अपने बैंक के एटीएम से महीने में 5 बार पैसा निकालते हैं तो कोई फीस नहीं लगेगी और दूसरे बैंक के एटीएम से महीने में 3 ट्रांजेक्शन या कैश विदड्रॉल के ऊपर कोई फीस नहीं है. इसके ऊपर अगर आप एटीएम से कैश निकालते हैं तो आपको कुछ फीस प्रति ट्रांजेक्शन देना पड़ता था.
आपके फ्री ट्रांजेक्शन पूरे होने के बाद आप एटीएम से कैश निकालते थे तो आपको 20 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन और सर्विस टैक्स देना पड़ता था. पीएनबी और आईडीबीआई बैंक में सर्विस टैक्स नहीं लगता है.


अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

मुलायम की मोदी से गुहार, नोट बंद करने के फैसले को एक हफ्ते तक टालें

लखनऊ: 500 और 1000 रुपये के नोट पर बंद करने के मोदी सरकार के फैसले पर चोट करते हुए मुलायम सिंह ने यादव ने कहा कि इससे कालाधन वसूलने के बजाय देश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है. मुलायम सिंह ने पीएम मोदी से अपील की है कि सरकार अपने इस फैसले को कम से कम एक हफ्ते के लिए टाल दे.
दिलचस्प बात ये है कि मुलायम से पहले उनकी धूर विरोधी और बीएसपी पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी मोदी सरकार के इस फैसले की जमकर आलोचना की और इसे आर्थिक इमरजेंसी करार दिया.
मुलायम सिंह ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस फैसले से आम जनता को अपनी ज़रूरत का सामान नहीं मिल रहा और सभी बाजार बंद हैं.
जनता की परेशानियों का जिक्र करते हुए मुलायम सिंह ने कहा, “हॉस्पिटल में ऑपरेशन और इलाज बंद है. हर तरफ-अफरा तफरी मची है. अस्पतालों में त्राहि त्राहि है. हज़ारों शादियां रुक गई हैं, जबकि भाजपा को चुनाव दिखाई दे रहा है.”
हालांकि, मुलायम ने ये जरूर कहा कि वो मोदी के इस फैसले के साथ हैं, लेकिन थोड़े वक्त के लिए राहत दी जाए. उनका तर्क था कि देश की उन करोड़ों महिलाओं को राहत दी जाए जो पाई-पाई जोड़ कुछ पैसा जमा करती हैं. उनकी मांग थी कि एक महिला को कम से कम 5 लाख जमा करने की छूट हो.
आपको बता दें कि सरकार ने एलान किया है कि अगर कोई शख्स 2.5 लाख रुपये जमा करता है तो सरकार उससे पूछताछ नहीं करेगी, लेकिन उसके बाद की रकम पर इनकम टैक्स डिपार्टेमेंट उनसे हिसाब करेगा और अगर कालाधन हुआ तो 200 फीसदी का जुर्माना लेगगा.


अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

LIVE: बदले जा रहे हैं 500, 1000 के नोट, देशभर में बैंको के बाहर भारी भीड़

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद आज से न सिर्फ पुराने नोट बदले जा रहे हैं बल्कि 500 और 2000 के नए नोट मिलना भी शुरू हो गया है. आज बैंकों और ग्राहकों दोनो के लिए बड़ा अहम दिन हैं. पुराने नोट बदलने के लिए बैंक पहुंचने वाले लोगों को कम से कम दिक्कत हो इसके लिए बैंकों की तरफ से बड़ी तैयारी की गई है. समय से पहले ही देशभर में अलग-अलग बैंको पर लोगों की भारी लाइन देखने को मिली है.
LIVE UPDATES:
नोट बंद के फैसले पर आज मुलायम सिंह यादव ने कहा, ‘सबसे बड़ी लड़ाई सपा ने लड़ी. हम कालाधन के खिलाफ हैं, नहीं चाहते हैं कि चुनाव में कालाधन लगे.’



अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

नए नोट बांटने की ट्रेनिंग से लौट रहे SBI के सात कर्मचारियों समेत आठ की मौत

कानपुर: शहर के ग्रामीण इलाके बिधनू में नये नोट बदलने की ट्रेनिंग कर लौट रहे स्टेट बैंक आफ इंडिया के सात कर्मचारियों तथा वैन ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत हो गयी . यह सभी स्टेट बैंक के कर्मचारी थे और मारूति वैन से घर लौट रहे थे तभी एक कंटेनर ने इनकी वैन को टक्कर मार दी जिसके बाद वैन सड़क किनारे नाले में गिर पड़ी और बाद में कंटेनर भी उस पर गिर पड़ा .
कानपुर के एसएसपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरी ने बताया कि आज रात करीब साढ़े बारह बजे घाटमपुर की तरफ से स्टेट बैंक आफ इंडिया के कर्मचारियों को लेकर एक मारूति वैन कानपुर लौट रही थी . यह सभी बैंक अधिकारी कर्मचारी पुराने नोट को नये नोट से बदलने की ट्रेनिंग घाटमपुर से लेकर लौट रहे थे . तभी बिधनू के बिनगवां के पास वैन को सामने से आ रहे एक कंटेनर ने टक्कर मार दी जिसके बाद मारूति वैन पास के एक नाले में जा गिरी . इसके बाद कंटेनर भी अनियंत्रित होकर इस वैन पर जा गिरा .
सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और उसने कंटेनर को हटवा कर वैन को निकाला लेकिन तब तक उसमें सवार सभी आठ लोगो की मौत हो चुकी थी.
उन्होंने बताया कि मरने वालो में स्टेट बैंक की एक शाखा के मैनेजर रूपेंद्र सिंह, अन्य बैंक कर्मचारी नवीन श्रीवास्तव, सोहन लाल शुक्ला, अशोक तिवारी, उत्तम कुमार, अजय तिवारी, राहुल व वैन का ड्राइवर भरत लाल शामिल था . इन सबकी उम्र 35 से 45 साल के बीच थी . आज सुबह करीब तीन बजे इन सभी शवो को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया .
एसएसपी ने बताया कि शवों की पहचान बैंक की एक अन्य कर्मचारी सुनीता तिवारी ने की जो कि वैन के पीछे पीछे अपनी कार से आ रही थी . वैन को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से निकाला गया . उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी थी . इस बीच कंटेनर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है .
कुलहरी के मुताबिक सभी बैंक कर्मचारियों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिये गये है तथा बैंक के आला अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है .


अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें