Saturday, November 19, 2016

पड़ताल: पहले दिन सिर्फ 686 पेट्रोल पंप पर ही मिली कैश की सुविधा

नई दिल्ली:  कल से देश के सभी पेट्रोल पंप पर स्वाइप मशीन से कैश मिलने की सुविधा की शुरूआत हुई. लेकिन कल सिर्फ 686 पेट्रोल पंपों पर लोगों को ये सुविधा मिल पाई. जबकि ज्यादातर जगहों पर पेट्रोल पंप मालिकों ने या तो जानकारी न होने या एसबीआई की स्वाइप मशीन न होने की बात कहकर कैश निकालने आए लोगों को लौटा दिया.
SBI मशीन न होने के बावजूद मिली सुविधा
महाराष्ट्र के अकोला के एक पेट्रोल पंप ने नए फैसले के बारे में सुनते ही लोगों को कैश देने की शुरूआत कर दी. हालांकि यहां पर अभी एसबीआई की स्वाइप मशीन नहीं है फिर भी पेट्रोल पंप के मालिक ने लोगों की मदद करने के मकसद से ये सुविधा दी. हालांकि लोगों को ये सुविधा देने में पेट्रोल पंप मालिक संकेत को पहले दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि उनके पास पर्याप्त कैश नहीं था.
स्वाइप मशीन से दो हजार रुपए देने की सुविधा
दरअसल स्वाइप मशीन से 2000 रुपए तक कैश देने की सुविधा पहले चरण में उन्हीं पेट्रोल पंप में शुरू होनी है, जहां एसबीआई की स्वाइप मशीन है. इसके लिए डीलर स्टेट बैंक जाकर एक बार में एक लाख रुपए तक ले सकता है. फिलहाल उसे 2000 और 100 के नोट दिए जाएंगे. लेकिन इस सुविधा के पहले दिन देशभर में सिर्फ 686 पेट्रोल पंप पर ही लोग इसका फायदा उठा पाए.
दिल्ली-मुंबई में ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर सुविधा नहीं
मुंबई, दिल्ली और नोएडा जैसे शहरों के तमाम पेट्रोल पंप में कई जगह जानकारी न होने की वजह से तो कई जगह एसबीआई की मशीन न होने के कारण इस सुविधा की शुरूआत नहीं हो सकी.
अगले कुछ दिनों में 20,000 पेट्रोल पंप पर मिलेगा कैश
एटीएम और बैंक में लाइन कम करने के मकसद से शुरू की गई इस सुविधा के पहले चरण में 3 हजार 43 पेट्रोल पंपों को चुना गया है. दूसरे चऱण में 20 हजार और पेट्रोल पंप पर कैश निकालने की सुविधा शुरू होनी है, उसमें एचडीएफसी और आईसीआईसीआई जैसे बैंकों की स्वाइप मशीन से भी कैश लिया जा सकेगा.


अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

प्रभास के फिल्म में दिखेंगे नील नितिन मुकेश



मुंबई: अभिनेता नील नितिन मुकेश ‘बाहुबली’ से मशहूर हुए अभिनेता प्रभास के साथ फिल्म में काम करने को तैयार हैं. यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी. फिल्म का नाम अभी तय नहीं है, यह वाई सुजीत रेड्डी द्वारा निर्देशित होगी.
फिल्म के बारे में नील ने कहा, “मैं पिछले एक साल से इस फिल्म को अंतरिम रूप देने की कोशिश में हूं. यह मेरे लिए उत्साहजनक इसलिए है, क्योंकि इसकी कहानी जटिल है और एक बार मुझे इस पर प्रयोग करने का मौका मिले. मैं प्रभास और उनके साथ काम करने को उत्साहित हूं.”
नील इन दिनों अपने किरदार के लिए तमिल और तेलुगू भाषा सीख रहे हैं. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी.


अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english new
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

LIVE: सात राज्यों में लोकसभा की 4 और विधानसभा की 8 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले की जनता के बीच आज पहली अग्निपरीक्षा होगी. आज लोकसभा की चार, विधानसभा की आठ सीटों पर उपचुनाव साथ ही तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है जिसमें केन्द्र में सत्तारूढ़ बीजेपी के नोटबंदी के फैसले की पहली चुनावी परीक्षा होगी.

अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english new
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

असम में आतंकवादी घात, 1 सैनिक मारा

गुवाहाटी: एक सैनिक की मौत हो गई और बाद में संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार को असम के तिनसुकिया जिले में सेना के काफिले पर गोलीबारी की तीन अन्य घायल हो गए, रक्षा अधिकारियों ने कहा।
घटना Pengeri क्षेत्र में चारों ओर सुबह 5.30 बजे जगह ले ली, रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनीत न्यूटन ने कहा।
"वे (आतंकवादियों) सड़क पर एक तात्कालिक विस्फोटक डिवाइस (आईईडी) लगाया था। जब आईईडी विस्फोट, काफिले को रोक दिया। तब आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, "न्यूटन ने कहा, उनका कहना है कि हालांकि बलों ने जवाबी कार्रवाई में चार सैनिक घायल हो गए जिनमें से एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उग्रवादियों ने सड़क के दोनों ओर है, जो वन क्षेत्रों से वाहन पर गोलीबारी की थी।
बुधवार को आतंकवादियों Pengeri चाय बागान में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए की एक वैन पर हमला किया।


अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english new
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

आज सिर्फ बुजुर्ग बदलवा सकेंगे नोट, अब दुकानों से भी मिलेगा कैश


नई दिल्लीआज नोटबंदी का 11वां दिन है. देश के कई हिस्सों में लोग अब भी लाइन में हैं. बैंकों ने इन लंबी लाइनों को देखते हुए बड़ा फैसला किया है. आज सभी बैंक सिर्फ अपने खाताधारकों का काम करेंगे. हालांकि बुजुर्गों पर ये नियम नहीं लागू होगा यानी बुजुर्ग आज किसी भी बैंक में जाकर नोट बदलवा सकते हैं. इतना ही नहीं रविवार होने की वजह से कल बैंक बंद रहेंगे और आज बैंक सिर्फ अपने ग्राहकों को सेवाएं देंगे.
आज से क्या बदलेगा ?
  • आज दूसरे बैंकों के ग्राहक 500, 1000 रुपये के पुराने नोट नहीं बदलवा सकेंगे.
  • वरिष्ठ नागरिक आज भी किसी भी बैंक की शाखा में अपने पुराने नोट बदलवा सकते हैं.
  • बाजार में कैश की किल्लत दूर करने के लिए आरबीआई ने एक और बड़ा एलान किया है.
  • आज से किसी भी प्वाइंट ऑफ सेल मशीन यानी स्वाइप मशीन से दो हजार रुपये कैश ले सकते हैं.
  • 30 दिसंबर तक कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा.
अब किसी भी स्वाइप मशीन से कैश लीजिए
आसान शब्दों में समझें तो किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान मसलन बड़ी दुकानें, कपड़े के शो रूम, शॉपिंग मॉल्स जहां कि स्वाइप मशीन की सुविधा है, वहां अपने डेबिट कार्ड से दो हजार रुपये स्वाइप कराइये और बदले में दुकानदार से दो हजार रुपये नकद ले लीजिए. लेकिन शर्त ये है कि दुकानदार के बाद दो हजार रुपए छुट्टे हों.
पेट्रोल पंप पर भी स्वाइप मशीन से निकाल सकते हैं पैसे
सरकार ने कल ही देश के 686 पेट्रोल पंप पर स्वाइप मशीन से दो हजार कैश देकर इस सुविधा की शुरूआत कर दी है. कहा जा रहा है कि जल्द ही देश के 20 हजार पेट्रोल पंप पर ये सुविधा शुरू हो जाएगी.
यही नहीं जल्द ही प्वाइंट ऑफ सेल मशीन यानी स्वाइप मशीन से नकदी लेने की सीमा भी बढ़ाकर ढ़ाई हजार करने की योजना है. अभी ये सिर्फ दो हजार रुपये है. इसके अलावा सरकार ने देहाती और ज्यादा आबादी वाले इलाकों में भी बड़ी संख्या में माइक्रो एटीएम यानी स्वाइप मशीन वाली गाड़ियों की तैनाती की है, जिससे आप डेबिट कार्ड के जरिए आसानी से कैश ले सकते हैं.


अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english new
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Wednesday, November 16, 2016

शादी के जश्न में साध्वी ने की फायरिंग, एक की मौत, चार घायल

करनाल: हरियाणा के करनाल में एक कथित साध्वी ने शादी समारोह में फायरिंग कर डाली. इस फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई है. चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद से आरोपी साध्वी देवा ठाकुर और उसके सभी गनमैन फरार हैं.
मौत का खेल खेलने का आरोप एक साध्वी औऱ उसके साथ आए कई निजी सुरक्षाकर्मियों पर है. शादी के समारोह का आयोजन करनाल के सावित्री पैलेस में था. खुद को साध्वी बताने वाली ये महिला 4 गनमैन के साथ शादी में पहुंची थी.\
महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम
साध्वी देवा ने डांस फ्लोर पर पहुंचते ही अपने थैले से एक पिस्टल निकाली और फिर डीजे से दो बार फायरिंग की. इस दौरान साध्वी के गनमैन भी फायरिंग करते रहे पर किसी को इस बात से कोई मतलब नहीं था कि आसपास खड़ी भीड़ में बच्चे भी मौजूद हैं. इस फायरिंग में पांच लोग घायल हुए थे. बाद में एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस ने इन सबके खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या का केस दर्ज कर लिया है.
कौन है साध्वी देवा
हत्या की आरोपी 26 साल की देवा ठाकुर करनाल में ही अपना आश्रम चलाती है और हिंदू महासभा की पूर्व उपाध्यक्ष रह चुकी है. सोशल मीडिया पर साध्वी देवा की कई ऐसी तस्वीरें हैं जिसमें वो बंदूकों के साथ नजर आ रही है. यही नहीं उसे सोने के गहनों और लक्जरी गाड़ियों का भी शौक है. खबरों के मुताबिक इससे पहले वो कई बार अपने कुछ बयानों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं लेकिन अब हत्या के आरोप में फंसने के बाद वो अपने साथियों के साथ फरार है.


अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english new
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

LIVE: नोटबंदी पर संसद में संग्राम, कांग्रेस ने कहा- फैसला गरीब विरोधी

नई दिल्लीआज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है और आज पहले ही दिन संसद में नोटबंदी को लेकर खूब हंगामा हुआ. इससे पहले पीएम ने अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रहित के मुद्दों पर सभी दलों का साथ होना चाहिए.
LIVE UPDATES:
  • राज्यसभा में नोटबंदी पर सपा का पक्ष रामगोपाल यादव रख रहे हैं. कुछ दिनों पहले सपा ने रामगोपाल को पार्टी से निकाल दिया था.
  • पीयूष गोयल ने कहा- इस फैसले से ईमानदार लोगों को एक रूपये का भी नुकसान नहीं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा, ‘हमने तो कभी नोटबंदी को सर्जिकल स्ट्राइक का नाम नहीं दिया, आप अगर ऐसा मानते हैं तो अच्छी बात है.’
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में नोटबंदी पर बोलते हुए कहा- आज पूरा देश सरकार के इस कदम का स्वागत कर रहा है. पहली बार देश में ईमानदार का सम्मान हुआ है और बेईमान का नुकसान हुआ है.
  • कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने राज्यसभा में कहा- सदन सरकार की जवाबदेही तय करे. जांच होनी चाहिए कि जब खबरें अप्रैल में ही लीक हो गईं तो कितने लोगों ने एक करोड़ से ज्यादा का सोना खरीदा, फॉरेन करेंसी खरीदी. ये लिस्ट सामने आनी चाहिए.
  • आनंद शर्मा ने राज्यसभा में पूछा- प्रधानमंत्री ने  अपने गाजीपुर में कहा ‘मेरी जान को खतरा है, मुझे मार देंगे’. आपको कौन मारना चाहता है? देश को बताएं.
  • आनंद शर्मा ने राज्यसभा में कहा- आपने गोवा से गाजीपुर तक अपने भाषण में यहा कहा कि ‘…जिन्होंने देश को लूटा’. आपने दश के पूर्व प्रधानमंत्रियों को अपमानित किया है.
  • कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सरकार से कहा- आपके पास स्विस बैंक की सूची है. आप देश को बताएं कि वो कौन लोग हैं. देश को पता चले कि आपको माला पहनाने वाले कितने नाम हैं. आप गरीबों के पैसों की बात करते हैं तो उन तमाम लोगों की सूची जारी करें. ये हमारी मांग है.
  • कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सरकार से पूछा- किस संविधान ने आपको ये अधिकार दिया कि लोगों के पैसा निकालने पर आप पाबंदी लगा सकें. आपने आर्थिक अराजकता लाई है.
  • कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा-  आपने देश के सभी लोगों को अपराधी बना दिया. पीएम ने कहा, ‘पहले बता देते तो आतंकवादियों को फायदा हो जाता.’ अब ये तर्क अजीब है जो समझ में नहीं आ रहा. सरकार बताए कि कौन सा आतंकवादी बोरी भरकर बैंक जाता? बैंक वही जाता जिसके पास मेहनत का पैसा है.
  • अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
  • Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें