Tuesday, November 22, 2016

बैंक में नोट बदलते वक्त ये बरतें सावधानी, वर्ना होगी परेशानी

नई दिल्लीः बैंक में नोट बदलते वक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. बैंक नोट एक्सचेंज करने और 500-1000 रुपये के नोट जमा करने के लिए आपके आईडी प्रूफ मांग रहे हैं. तो ID प्रूफ देते वक्त कैसे रहें खबरदार आइये आपको बताते हैं.
ID प्रूफ देते वक्त रहें सावधान
नोट बदलने के लिए बैंकों में आईडी प्रूफ भी देना जरूरी है. ऐसे में लोग नोट बदलने की अफरातफरी में बिना कुछ सोचे समझे अपनी आईडी बैंकों में जमा करवा रहे हैं. आपके साथ कोई धोखाधड़ी न हो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान देना होगा.
अपने आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी पर तारीख और जमा करने वाली रकम जरूर लिख दें. इससे आपकी आईडी के गलत इस्तेमाल की संभावना खत्म हो जाएगी.
बैंक में नोट बदलते वक्त अगर कोई आपको कहता है कि उसके भी कुछ नोट आप बदलने के लिए ले लें और बदले में बैंक से मिली रकम उसे दे दें तो भी ख्याल रखें कि सरकार ने 2.5 लाख रुपये तक की ही रकम जमा करने पर नजर ना रखने की बात कही है. यानी अगर आपकी कुल मिलाकर बैंक में जमा की गई रकम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है तो आप आयकर विभाग की नजर में आ सकते हैं.
8 नवंबर 2016 यानी मगंलवार को पीएम मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद करने का ऐलान किया था. इसके बाद कल बैंक बंद रहा और एटीएम भी बंद रहे. इसके अलावा आज कुछ एटीएम से पैसे निकल रहे हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर ही कल से सारे एटीएम पर आपको पैसे मिल पाएंगे. हालांकि जो लोग 2000 रुपये का नोट एटीएम से निकलने की उम्मीद कर रहे हैं उनके लिए थोड़ी निराशाजनक खबर है कि अभी सिर्फ बैंक से पैसे लेने पर ही आपको 2000 रुपये का नोट मिल रहा है. एटीएम से नहीं.

अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

2.5 लाख रुपये के जमा से निश्चिंत ना हो जाएं, आपसे भी हो सकती है पूछताछ

नई दिल्लीः जहां 500-1000 रुपये के नोट बंद कर नए नोट निकालने का फैसला देश की जनता के लिए बेहद बड़ा कदम है. वहीं इनकम टैक्स के लिहाज से भी ये कदम बेहद बड़ा है क्योंकि सरकार ने साफ कर दिया है कि जो भी लोग अपनी आय की सीमा से बहुत ज्यादा पैसा बैंक में जमा कराने आएंगे उन पर इनकम टैक्स विभाग की नजर रहेगी. तो सरकार की काले धन पर ये सर्जिकल स्ट्राइक वाकई देश में फैले काले धन के जाल को तोड़ने में कामयाब हो सकती है, ऐसी उम्मीदें हैं.
हालांकि सरकार ने कह दिया है कि बैंकों में 2.5 लाख रुपये तक के जमा पैसे पर आईटी विभाग कोई कार्रवाई नहीं करेगा लेकिन इसके पीछे भी एक सच्चाई है जो आपको जानना बेहद जरूरी है. फिलहाल सरकार की तरफ से 2.5 लाख रुपये जमा करने वालों के ऊपर कोई पूछताछ ना होने की बात कही जा रही है लेकिन इससे कितने ऊपर की रकम जमा की जाएगी इसको लेकर कुछ साफ नहीं कहा गया है.
आयकर विभाग ने अपनी वेबसाइट पर जो नई विंडो लगाई है उसके जरिए आयकर विभाग आपके द्वारा जमा की गई सारी रकम पर नजर रख सकता है और वो भी ऑनलाइन माध्यम से. तो अगर आपकी जमा की गई रकम तय सीमा से ज्यादा है तो आपको कुछ सवालों का जवाब ऑनलाइन ही देना होगा. मसलन ये अनअकाउंटेड इनकम कहां से आई आदि.
सरकार ने हर पहलू पर ध्यान रखते हुए इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट पर नई विंडो का ऑप्शन निकाला है जिसपर बड़े-बड़े कैश जमा करने वालों की जानकारी रखी जाएगी. पहले सिर्फ 10 लाख रुपये से ऊपर के डिपॉजिट करने पर बैंक आयकर विभाग को सूचना देते थे लेकिन अब सब कुछ ऑनलाइन हो गया है.
एबीपी न्यूज ने इसके लिए आधिकारिक तौर पर चार्टेड अकाउंटेंट से इसकी जानकारी ली है और उन्होंनें साफ कहा है कि ऐसा नहीं है कि आप 2.5 लाख रुपये तक की रकम जमा करने के बाद निश्चिंत हो जाएं क्योंकि अगर ये रकम आपकी इनकम से मेल नहीं खाती तो आपसे भी पूछताछ हो सकती है. मसलन आपकी सालाना इनकम 2 लाख रुपये है और अचानक आप बैंक में 2.5 लाख रुपये की रकम 500-1000 रुपये के नोटों की शक्ल में जमा कराते हैं तो आपसे भी पूछताछ हो सकती है. हालांकि फिलहाल आप ये मानकर चल सकते हैं कि सरकार 2.5 लाख रुपये तक की रकम के जमा पर लचीला रुख अपनाएगी.

अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

इलाहाबाद: VIP ड्यूटी में लगी रही पुलिस, पब्लिक ने फूंक दी 7 गाड़ियां!

इलाहाबाद: इलाहाबाद में आज रोडवेज बस से कुचलकर एक लड़की की मौत के बाद जमकर हिंसा हुई. हादसे से नाराज़ लोगों ने पहले तो इलाहाबाद-लखनऊ हाइवे को जामकर कर दिया, उसके बाद हंगामे और आगजनी पर उतर आए.
पुलिस ने हवाई फायरिंग कर लोगों को भगाया
लोगों ने रोडवेज की दो बसों और एक टैंकर समेत सात गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. आगजनी के बाद नाराज़ लोगों ने कई गाड़ियों व दुकानों में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव किया. करीब घंटे भर तक हिंसा करने के बाद भी जब लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ तो पुलिस ने हवाई फायरिंग कर लोगों को वहां से भगाया.
काफी देर तक अफरा-तफरी के हालात
पुलिस ने इस दौरान कई लोगों की जमकर पिटाई भी की. हादसे और उसके बाद हुई हिंसा के चलते शहर में काफी देर तक हंगामे और अफरा-तफरी के हालात रहे. पुलिस ने तकरीबन दो घंटे बाद हालात पर किसी तरह काबू पाया.
3 लोगों को कुचलने के बाद ड्राइवर बस छोड़कर फरार
यह हादसा रात करीब पौने आठ बजे शहर के तेलियरगंज इलाके में हुआ. यहां रोडवेज की एक बस ने तकरीबन बीस साल की लड़की को कुचल दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी भी हो गए. हादसे का शिकार हुए सभी लोग स्थानीय थे. तीन लोगों को कुचलने के बाद ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया.
सोनिया-राहुल और प्रियंका की सुरक्षा में लगी थी पुलिस
लोगों ने फ़ौरन पुलिस को खबर दी, लेकिन इलाहाबाद में डेरा जमाए सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी की सुरक्षा में लगी पुलिस ने पहुंचने में काफी देर कर दी. इससे लोग नाराज़ हो गए और उन्होंने क़ानून को अपने हाथ में लेते हुए हिंसा शुरू कर दी.

अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

फिर भावुक हुए पीएम मोदी, कहा- नोटबंदी को सर्जिकल स्ट्राइक का नाम ना दें

नई दिल्ली: नोटबंदी पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हुए हैं. आज बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि सरकार का ये फैसला गरीबों और मजदूरों के हक में है इसे सर्जिकल स्ट्राइक ना कहा जाए.
पीएम मोदी ने कहा, ‘ये फैसला गरीबों और मजदूरों के हक में है. न अपने लिए, न अपनों के लिए आया हूं, मैं गरीबों के लिए आया हूं और गरीबों का कल्याण करके रहूंगा, ये अनिवार्य है.’ साथ ही पीएम ने ये भी कहा कि ये कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी मजबूत एवं सतत लड़ाई की शुरूआत है.
पीएम मोदी ने कहा है कि विपक्ष नोटबंदी को लेकर गलत सूचनाए प्रसारित कर रहा है. पीएम मोदी ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि वो पब्लिक के बीच जाएँ और नोटबंदी के लाभ के बारे में बताएं.
इसके बाद वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भी नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि ईमानदार लोग सरकार के इस फैसले के साथ हैं. जेटली ने कहा, ‘नोटबंदी से गरीबी खत्म करने में मदद मिलेगी. ये फैसला देशहित में है.’
वित्त मंत्री ने कहा कि ‘स्वाभाविक है कि जब करेंसी बदली जाएगी तो लाइन लगेगी. धीरे-धीरे कम होती जाएगी. अब हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान दें.’ इसके साथ ही विरोधी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए जेटली ने कहा, ‘नोटबंदी का देशभर में स्वागत हो रहा है लेकिन विपक्ष इस मुद्दे को तूल दे रहा है. नोटबंदी से देश में टैक्स देने की व्यवस्था में सुधार होगा.’

अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

Monday, November 21, 2016

इस वजह से 2000 के नये नोट को अमान्य घोषित करने की मांग!

नई दिल्ली: मद्रास हाई कोर्ट ने आज केंद्र सरकार से पूछा है कि किस अधिकार के तहत उन्होंने 2000 के नोट पर देवनागिरी का इस्तेमाल किया? हजार के नए नोट में देवनागरी लिपि के प्रयोग की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है. मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ में एक जनहित याचिका लगाई गई है, जिसमें दावा किया गया है कि यह लिपि अनुच्छेद 343 (1) के विपरीत है. दरअसल मद्रास हाई कोर्ट के मदुरै बेंच में केपीटी गणेशन, जो कि मदुरै के निवासी है उन्होंने जनहित याचिका दायर की.
जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान इस मुद्दे पर अब वित्त मंत्रालय से जवाब भी मांगा गया है. याचिकाकर्ता ने अदालत में कहा कि संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार राजकीय प्रयोजनों के लिए भारतीय अंकों में अंतरराष्ट्रीय फॉर्म का ही प्रयोग हो सकता है. जबकि राजभाषा अधिनियम 1965 के तहत देवनागिरी अंक के उपयोग का कोई प्रावधान नहीं है.
याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि देवनागरी अंकों के उपयोग भारतीय संविधान के खिलाफ है और इसे अमान्य घोषित किया जाए. याचिकाकर्ता ने या भी दलील दी कि राजभाषा अधिनियम, जो 1963 में अधिनियमित किया गया था उसमे अंकों के देवनागरी रूप का उपयोग के लिए कोई प्रावधान नहीं है. यहां तक कि राष्ट्रपति ने भी इसकी इज़ाज़त नहीं दी है.
गणेशन के वकील ने अदालत में कहा कि केंद्र सरकार ने इसके लिए न तो कोई कानून पारित किया ऐसे में 2000 के नोट को अमान्य घोषित किया जाये.
8 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रूपये के नोटों के विमुद्रीकरण की घोषणा की थी और नए 500 और 2000 के नोटों की घोषणा की थी.
इस याचिका की सुनवाई करते हुए मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने वित्त मंत्रालय से इसका जवाब मांगा है.

अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

नोटबंदी का विरोध करने वाले राष्ट्रद्रोही हैं: बाबा रामदेव

नई दिल्ली: नोटबंदी पर विपक्ष मोदी सरकार के विरोध में खड़ा है. आम लोगों को हो रही दिक्कत के आधार पर विपक्ष सरकार की जमकर आलोचना कर रहा है, लेकिन मोदी को योग गुरू बाबा रामदेव का बड़ा साथ मिला है. रामदेव ने कहा कि नोटबंदी का विरोध करने वाले राष्ट्रविरोधी हैं. बाबा रामदेव ने कहा कि नोटबंदी से सस्ते ब्याज दर पर लोन मिलेगा.
आपको बता दें कि नोटबंदी के 13वें दिन भी बैंक और एटीएम के बाहर भीड़ है और आम लोगों को नकदी रुपये की दिक्कत है. मोदी का बचाव करते हुए बाबा रामदेव ने कहा, ‘मोदी ने राष्ट्रहित में जो काम किया है उसमें संत समाज मोदी के साथ है. जो नोट बंदी का विरोध कर रहा है वो हमारे लिए राष्ट्रद्रोह जैसा है.बाबा रामदेव का दावा है कि नोटबंदी से आतंकवाद और नक्सलवाद पर सबसे बड़ा प्रहार हुआ है. 
इसकी फंडिंग बंद हो गई है. मोदी के फैसले को जायज़ ठहराते हुए कहा कि व्यक्ति नहीं बदला तो नोट बदलने का फैसला किया गया. रामदेव ने उम्मीद जताई कि जो लोग हेराफेरी कर रहे हैं वे बख्शे नहीं जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि जिन बैंकों ने एक दिन में 100-100 करोड़ जमा किए हैं, उनकी भी जांच हो. उन्होंने कहा किनकली नोट से निपटने के लिए नोटबंदी के अलावा कोई और तरीका नहीं था. इससे ब्याज दरें भी कम होंगी. इसके साथ ही जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर ने भी कहा कि सबको थोड़ा धैर्य रखना होगा और मोदी का साथ देना होगा.



अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें

देश के सबसे लंबे 'आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे' पर एयरफोर्स के जेट प्लेन ने भरी उड़ान

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे’ का एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने लोकार्पण किया. वायुसेना के विमानों के उड़ान और लैंडिंग के लिये भी उपयुक्त लगभग 302 किलोमीटर लम्बा यह एक्सप्रेस-वे जरूरत पड़ने पर हवाई पट्टी के तौर पर भी काम करेगा. देश के इस सबसे लंबे छह लेन के एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन अवसर पर भारतीय वायुसेना के सुखोई समेत अत्याधुनिक विमानों ने इस सड़क से उड़ान भरी.
302 किलोमीटर लम्बे एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण
एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने 302 किलोमीटर लम्बे इस एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण अवसर पर इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की जमकर तारीफ की और कहा कि चार साल में बनने वाला यह एक्सप्रेस-वे इन अफसरों की मेहनत की बदौलत मात्र दो साल में ही बनकर तैयार हो गया. इसके लिये मुख्यमंत्री के साथ-साथ अधिकारी भी बधाई के पात्र हैं.
22 महीने का समय देकर रखी गयी थी आधारशिला
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने की बात आयी थी, तो उन्होंने पूछा था कि यह सड़क कितने साल में बनेगी, जब इसके लिये चार साल का समय मांगा गया तो उन्होंने शिलान्यास से इनकार कर दिया था. बाद में 22 महीने का समय देकर आधारशिला रखी गयी थी. उसी का परिणाम है कि चार साल में बनने वाली सड़क दो साल में बन गयी.
उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकारियों में समय से पहले काम पूरा करा देने की क्षमता है. वह मुख्यमंत्री के साथ-साथ उनके अनेक सहयोगी अधिकारियों को भी धन्यवाद देते हैं. पहले दिल्ली जाने में 12-14 घंटे लगते थे, अब ढाई-तीन घंटे में पहुंच जाएंगे. यह जनता के लिये बहुत सुविधाजनक होगा.
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे देश के लिये एक शानदार मिसाल
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे देश के लिये एक शानदार मिसाल बनेगा. इतना बड़ा एक्सप्रेसवे किसी अन्य प्रदेश के पास नहीं है. समाजवादी लोग चुनाव में इन कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे.
अखिलेश ने कहा कि जब सड़कें बनती हैं तो साथ-साथ विकास भी चलता है. यह सड़क दिल्ली और लखनऊ जैसी राजधानियों को जोड़ेगी. इसके किनारे उद्योग, पेट्रोल पंप और मंडियां होंगी. आगामी चुनाव के बाद प्रदेश में फिर समाजवादी सरकार बनने पर इस एक्सप्रेस-वे को लखनऊ से आगे गाजीपुर और बलिया तक रिकॉर्ड समय में बनाया जाएगा. यह प्रदेश के एक कोने से दूसरे कोने को जोड़ने का काम करेगा.
वायु सेना के अधिकारियों को भी धन्यवाद
उन्होंने इस मौके पर वायु सेना के अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया और कहा कि यह देश की पहली सड़क है जहां कोई भी हवाई जहाज उतर और उड़ान भी भर सकता है. इसके लिये वह एयर मार्शल एस. बी. पी. सिन्हा समेत तमाम वायुसेना अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं.
मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों एक सड़क हादसे में घायल हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल को याद करते हुए कहा, ‘‘जिस अधिकारी ने इस एक्सप्रेस-वे के काम की लगातार निगरानी की, वह इस वक्त हमारे साथ नहीं हैं. वह ठीक हैं लेकिन अभी हमारे बीच नहीं है.’’ उन्होंने इस हाइवे पर 100 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ्तार से गाड़ी ना चलाने की हिदायत दोहरायी.
अभी तो मुद्दा 500 और 1000 रूपये के नोट
अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा ‘‘अभी तो मुद्दा 500 और हजार रूपये के नोट का है. ये चमत्कारी लोग हैं, आगे जाने और क्या मुद्दा ले आएं. उनके पास गिनाने और दिखाने का कोई काम नहीं है.’’
एसपी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने इस अवसर पर कहा कि यह अभूतपूर्व उद्घाटन समारोह है, क्योंकि यहां सुखोई और मिराज जैसे आठ फाइटर प्लेन उतरेंगे और उड़ान भरेंगे. उन्होंने कहा कि युद्ध में आमतौर पर दुश्मन हवाई पट्टी पर हमले करते हैं. यह ऐसा एक्सप्रेसवे है जिसका इस्तेमाल सिर्फ आवागमन के लिये ही नहीं होगा बल्कि जरूरत पड़ने पर यह हवाई पट्टी के तौर पर भी काम आयेगा.
शिवपाल और आजम ने दी अखिलेश को बधाई
रामगोपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को नेताजी (मुलायम) का आशीर्वाद मिला है. जब अखिलेश दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे तो नेताजी के हाथ इस एक्सप्रेस-वे का बलिया तक का हिस्सा भी लोकार्पित कराया जाएगा. तो वहीं एसपी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और सरकार के सीनियर कैबिनेट मिनिस्टर आजम खान ने भी इस एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के लिये मुख्यमंत्री और उनकी सरकार को बधाई दी.
इससे पहले, शिवपाल ने रामगोपाल यादव के पैर छुए. अनुशासनहीनता के आरोप में पिछले महीने एसपी से निकाले गये रामगोपाल की हाल ही में पार्टी में वापसी हुई है. उनके निष्कासन की घोषणा शिवपाल ने ही की थी.

अगर आ अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें