नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद पहली बार मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश की जनता को धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री ने कहा, ”जिस समय मैंने ये निर्णय किया था तब भी मैंने सबके सामने कहा था कि निर्णय सामान्य नहीं है कठिनाइयों से भरा हुआ है.”
लैस-कैश की शुरुआत करें कैशलेस की मंजिल दूर नहीं
पीएम मोदी ने मन की बात में कैशलेट ट्रांजेक्शन को बढ़ाने पर जोर दिया. पीएम ने कहा, ”हमारा सपना है कैशलेस सोसाइटी. ये ठीक है कि शत प्रति शत कैशलेस सोसाइटी संभव नहीं होती है लेकिन क्यों ना भारत लैश-कैश सोसाइटी की तो शुरुआत करे. एक बार अगर आज हम लैस-कैश सोसाइटी की शुरुआत करेंगे, तो कैशलेस सोसाइटी की मंजिल दूर नहीं होगी.”
50 दिन में सब ठीक हो जाएगा
प्रधानमंत्री ने एक बार फिर 50 दिन में सब कुछ ठीक होने की बात कही. पीएम मोदी ने कहा, ”निर्णय इतना बड़ा है इसके प्रभाव से बाहर निकलने में 50 दिन तो लग जाएँगे, तब जाकर के सामान्य अवस्था की ओर हम बढ़ पाएँगे.”
पूरे विश्व की निगाहें हम हैं, हम संकल्प पूरा करेंगे
पीएम ने कहा, ”आप लोगों को भ्रमित करने के कई प्रयास चल रहे हैं, फिर भी आपने भलीभांति इसे स्वीकार किया है।” पीएम मोदी ने कहा, ”पूरे विश्व की निगाहें इस वक्त भारत की ओर हैं. पूरा विश्व देख रहा है कि सवा-सौ करोड़ देशवासी कठिनाइयाँ झेल करके भी सफलता प्राप्त करेंगे क्या?” अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, ”पूरी दुनिया के के मन में सवाल हो सकता है लेकिन भारत को विश्वास है कि देशवासी संकल्प पूर्ण करके ही रहेंगे.”
बैंक कर्मियों की भी तारीफ की
पीएम मोदी ने कहा, ”कठिनाइयों के बीच बैंक,पोस्ट ऑफिस के लोग काम कर रहे हैं और जब मानवता के मुद्दे की बात आ जाए तो वो दो क़दम आगे हैं. जन-धन योजना को बैंक कर्मचारियों ने जिस प्रकार से अपने कंधे पर उठाया था उनके सामर्थ्य का परिचय हुआ. एक बार फिर से एक चुनौती को उन्होंने लिया है मुझे विश्वास है देशवासियों का संकल्प, सबका सामूहिक पुरुषार्थ, इस राष्ट्र को नई ताक़त बनाएगा.”
सुधरों ना सुधरों लेकिन गरीब की जिंदगी से ना खेलो
पीएम ने कहा, “अभी कुछ लोग भ्रष्टाचार के पैसे को कोई ना कोई रास्ता खोज कर व्यावस्था में लगाने की फिराक में हैं. वो ऐसा करने के लिए गैर कानूनी तरीके खोज रहे हैं. दुख की बात ये है कि इसमें भी उन्होंने गरीबों के उपयोग का रास्ता चुना है. गरीबों को भ्रमित कर उनके खाते में पैसे डलवा रहे हैं. मैं ऐसे लोगों से कहना चहता हूं कि सुधरना ना सुधरना आपकी मर्जी है. लेकिन मेहरबानी करके आप गरीब की जिंदगी के साथ मत खेलिए. आप कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे मेरा प्यारा गरीब मुसीबत में फंस जाए.”
मुश्किलों को झेलने के बाद साथ दे रहे लोग
प्रधानमंत्री मोदी ने कई उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे लोग मुश्किलों को झेलने के बाद भी नोटबंदी को समर्थन दे रहे हैं. पीएम मोदी ने सूरत की उस शादी का भी जिक्र किया जिसमें बारातियों को सिर्फ चाय पिलाई गई थी. पीएम मोदी ने सूरत की जिस शादी का जिक्र किया उसकी खबर एबीपी न्यूज ने भी दिखाई थी. इसके साथ ही पीएम ने खंडवा में एक बुजुर्ग के दुर्घटना में घायल होने के बाद बैंक कर्मी की ओर से दी गई मदद का भी जिक्र किया.
नई दिल्ली: आरबीआई की तरफ से जारी किए गए नए पांच सौ के नोट को लेकर लोगों में भ्रम पैदा हो गया है. कोई कह रहा है कि पांच सौ का नोट नकली है तो कोई कह रहा है कि इस नोट की छपाई गलत तरीके से की गई है.
सरकार ने पांच सौ के पुरान नोटों को बंद करने का फैसला किया. ताकि मार्केट में पहले से मौजूद नकली नोटों और काले धन पर रोक लग सके लेकिन अब पांच सौ के नए नोट में गड़बड़ी की खबरें सामने आ रही है.
क्या है पूरा मामला
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पांच सौ के नए नोटों को लेकर तीन ऐसे मामले आए हैं, जिनमें पांच सौ रुपए के नए नोट एक दूसरे से अलग पाए गए हैं. एक नोट में गांधी जी के सिर के पीछे और चेहरे के आगे ज्यादा परछाई नज़र आती है तो दूसरे में कम. इसके अलावा राष्ट्रीय चिह्न के अलाइनमेंट और सीरियल नंबरों में भी गड़बड़ी पाई गई है.
घबराएं नहीं, RBI ने साफ की स्थिति
वहीं इस बारे में जब आरबीआई की प्रवक्ता अल्पाना किलावाला से पूछा गया तो उन्होंने स्थिति साफ की. उन्होंने बताया, ‘’ऐस लगता है कि जल्दबाजी के कारण वे नोट भी जारी हो गए हैं, जिनमें प्रिंटिंग की कुछ कमियां रह गई थीं. लेकिन लोग आराम से इन नोटों का लेन-देन कर सकते हैं. इतना ही नहीं अगर उनको ज्यादा गड़बड़ी लगती है तो वह यह नोट आरबीआई को लौटा भी सकते हैं.’’
बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में एम्स का शिलान्यास करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी से काले कारोबार पर चोट पड़ी है. उन्होंने कहा कि काला कारोबार देश को दीमक की तरह खा रहा है. पीएम ने ये भी कहा कि इससे गरीबों को फायदा होगा.
पीएम मोदी ने भाषण की शुरूआत करते हुए कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हम करते हैं, उनका उद्घाटन भी हमारे ही कार्यकाल में ही होता है. उन्होंने कहा कि नए एम्स से इस इलाके के लोगों का भला होगा.
मोदी की पाकिस्तान को खरी-खरी
पीएम ने इस दौरान पाकिस्तान को भी खरी-खरी सुनाई. उन्होंने कहा कि जब हमारे सैनिकों ने सर्जिकल स्ट्राइक किया तो सीमा पार हड़कंप मच गया. अभी तक उनका मामला ठिकाना नहीं लग रहा है. मोदी ने कहा, ‘’मैं पाकिस्तान की अवाम से बात करना चाहता हूं कि यह हिंदुस्तान है और यहां के सवा सौ करोड़ देशवासी हैं, पेशावर में जब बच्चों को मारा जाता है तो हिंदुस्तानी को भी दर्द होता है’’
भारतीय सेना की ताकत का परिचय करा दिया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान गरीबी, आतंकवाद और भ्रष्टाचार से लड़ाई करे, भारत के साथ नहीं. उन्होंने इस दौरान भारतीय सेना की जमकर तारीफ की. मोदी ने कहा कि हमने भारतीय सेना की ताकत का परिचय करा दिया है.
पंजाब के किसान मिट्टी से सोना पैदा करते हैं- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पंजाब के किसानों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो वह मिट्टी से भी सोना पैदा करके दिखा दें. उन्होंने कहा कि मेरे किसानों को सिंधु के पानी पर पूरा अधिकार है. मोदी ने कहा कि भारत के हक का पानी पाकिस्तान नहीं जाएगा.
इस दौरान पीएम ने पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान के किसानों से फसल को न जलाने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि किसान अपनी पराली न जलाएं, बल्कि खाद बनाकर खेतों में डालें. जिससे पर्यावरण को नुकसान न हो.
आपको बता दें कि अगले साल पंजाब में चुनाव हैं और ऐसे में पीएम के आज बयान के कई चुनावी मायने भी निकाले जाएंगे.
अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest Newsसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
नई दिल्ली: सरकार के 500 और 1000 रूपये के नोटबंदी के फैसले का आज 17वां दिन है. इसके साथ ही आज से बैंकों में आप अपने पुराने 500 और 1000 के नोट अब नहीं बदल पाएंगे. बैंकों के जरिए 500 और 1000 रूपये के नोटों को बदलने की समयसीमा कल ही समाप्त हो गई है जिसके बाद अब आपने पुराने नोटों को एक्सचेंज नहीं करा पाएंगे. पीएम नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को बड़ा एलान करते हुए 500/1000 के पुराने नोटों पर पाबंदी लगा दी थी. जिसके बाद 9 नवंबर से ही बैंकों में 500/1000 की पुरानी करंसी बैंको में बदली, जमा और निकाली जा रही थी. लेकिन इसके साथ ही आज से नोटों को लेकर बहुत कुछ बदल भी रहा है.
अगर आप आज घर से पैसे निकालने बैंक या एटीएम के लिए निकलें तो इस खबर को ध्यान से देख लीजिए:
# आज से बैंकों और डाकघरों में 500 और 1000 के पुराने नोट नहीं बदले जाएंगे.
# पुराने नोट बैंकों में जमा करने की सुविधा जारी रहेगी.
# आज से एक हजार रुपये का नोट देश में कहीं भी इस्तेमाल नहीं होगा.
# 1 हजार का नोट अब सिर्फ बैंक में जमा कर पाएंगे.
# पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन, सरकारी अस्पतालों, दवा की दुकानों पर 15 दिसंबर तक 500 के पुराने नोट चलेंगे.
# 500 रुपए के पुराने नोट से सहकारी स्टोर्स से आप 5000 रुपए तक की खरीदारी कर सकते हैं.
# आप सरकारी स्कूल, कॉलेज में 2000 रुपए तक की फीस में 500 रुपए के पुराने नोट दे सकते हैं.
# 500 के पुराने नोट से मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज करा सकेंगे.
# देशभर के एक लाख दस हजार ATM 500 और 2 हजार के नए नोट निकलने लायक तैयार हो चुके हैं.
# देशभर के हाईवे टोल फ्री रखने की छूट को 2 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है.
# 2 दिसंबर के बाद 15 दिसंबर तक टोल नाकों पर 500 रुपए का पुराना नोट चलाया जा सकेगा.
अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest Newsसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए तीनों जवानों को आज नम आंखों से अंतिम विदाई दी जाएगी. तीनों जवानों के पार्थिव शरीर आज दोपहर तक उनके घर पहुंचेंगे और फिर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
25 साल के थे शहीद प्रभु सिंह
माछिल सेक्टर में शहीद हुए प्रभु सिंह सिर्फ 25 साल के थे. दो साल पहले ही शादी हुई और 10 महीने की मासूम बेटी पलक है. शहादत के एक दिन बाद ही यानी कल उनका जन्मदिन भी था, लेकिन खुशियों के बजाए परिवार में अब मातम है.
13 राजपूताना राइफल्स के राइफलमैन प्रभु सिंह के पिता, चाचा सब आर्मी में रह चुके हैं. प्रभु बचपन से सेना में जाना चाहते थे. प्रभु का सपना पूरा भी हुआ, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि इतनी कम उम्र में वो देश के लिए बलिदान दे देंगे.
राजस्थान में जोधपुर के शेरगढ़ में खीरजां गांव में रहने वाले प्रभु सिंह का पार्थिव शरीर आज दोपहर तक गांव में पहुंचेगा और फिर गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
19 राजपूताना राइफल्स के राइफलमैन थे शहीद शशांक कुमार
19 राजपूताना राइफल्स के राइफलमैन शशांक कुमार सिंह के घर भी आंसुओं का समंदर बह रहा है. यूपी के गाजीपुर में रहने वाले शशांक भी सिर्फ 25 साल के थे. तीन भाइयों में सबसे छोटे शशांक ने 2011 में सेना ज्वाइन किया था, एक बड़े भाई दो राजपूताना राइफल्स में ही हैं. अगले साल मई में शंशाक की शादी होनी थी, जिसके लिए खपरैल वाले घर को तोड़कर पक्का किया जा रहा था. लेकिन अब परिवार के सारे सपने बिखर गए हैं.
बेटी और एक बेटे को अपने पीछे छोड़ गए मनोज कुशवाहा
माछिल सेक्टर में ही शहीद हुए गनर मनोज कुशवाहा का घर भी गाजीपुर में ही है, बुद्दुपुर इलाके में उनके घर भी माता पिता पत्नी बहन भाई सब रो रहे हैं. मनोज का पार्थिव शरीर भी आज दोपहर तक घऱ पहुंचेगा. मनोज की छह साल बेटी और चार साल का बेटा भी है. मनोज की उम्र 31 साल थी.
मनोज कुशवाहा का अंतिम संस्कार आज सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा. 57 राष्ट्रीय राइफल्स के गनर मनोज कुशवाहा और शहीद शशांक सिंह के परिवारों को उत्तर प्रदेश सरकार ने 25-25 लाख रुपये की मदद का एलान भी किया है.
अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest Newsसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
नई दिल्ली: तेलंगाना के सीएम का घर का पता बदल लिया है. सीएम के चंद्रशेखर हैदराबाद के बेगमपेट में अपने नए घर आज सुबह 5.30 बजे शिफ्ट हो गए. सीएम का नया घर ही उनका सरकारी आवास होगा.
सीएम का यह नया घर हाइटेक तकनीक से लैस है. लगभग एक लाख स्क्वायर फिट में फैले इस घर में सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं. यही नहीं बाथरूम और घर की खिड़कियों के कांच तक बुलेटप्रूट हैं.
आइए आपको बताते हैं कि तेलंगाना के सीएमे के नए घर में क्या-क्या खास है;
1. तेलंगाना के सीएम का नया घर हैदराबाद के बेगमपेट होगा. यह घर आलीशान तो है ही साथ ही साथ घर के बाथरूम और खिड़कियों के कांच तक बुलेट प्रूफ हैं. जिनकी कीमत लाखों में है.
2. यह घर एक लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. जिसे फेमस कंपनी शारपूजी पल्लोनजी ने बनाया है. इस घर की अनुमानित कीमत 50 करोड़ के आसपास बताई जा रही है.
3. जैसा कि यह घर सीएम का ऑफिशियल आवास होगा. इस बात को ध्यान में रखते हुए इसमें ऑफिस के लिए अलग-अलग कमरें बनाए गया है. साथ ही साथ इस घर में एक बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल भी है.
4. इतना ही नहीं इस आलीशान घर में एक थियेटर भी है, जिसकी क्षमता 250 लोगों की है.
5. सिर्फ अंदर ही नहीं, यह घर बाहर से भी आलीशान है. एक साथ इस घर के पार्किंगम में 300 गाड़ियां खड़ी की जा सकती हैं.
6. इस घर को बनाने में सिर्फ तकनीकी चीजों की ही ख्याल नहीं रखा गया है, बल्कि वास्तुशास्त्र की भी मदद ली गई है.
7. फिलहाल के चंद्रशेखर राव नए घर के पास ही रह रहे हैं. मौजूदा वक्त में सीएम जहां रह रहे हैं वह काफी छोटा घर है.
8. आपको बता दें कि तेलंगाना के सीएम ने अपने परिवार के लिए एक फार्म हाउस भी खरीदा है, जो हैदराबाद से 60 किलोमीटर की दूरी पर है.
9. खबरों की माने तो इस घर में कई ऑफिशियल सचिवालए भी बनाए जाएंगे, हालांकि अभी कंस्ट्रक्शन का काम रुका हुआ है.
10. देश में नोटबंदी के बाद जिस तरह के हालात हैं, उस बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री का नया आवास लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest Newsसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
बेंगलुरु: : बेंगलुरू में कल दिन दहाड़े एक आउटसोर्सिंग एजेंसी का ड्राइवर 1.37 करोड़ कैश वाली वैन को लेकर फरार हो गया था. केजी रोड से 1.37 करोड़ के कैश वाली ये वैन पुलिस को वसंत नगर में मिली है.पुलिस ने वैन से 45 लाख ज़ब्त कर लिए हैं. वहीं करीब 92 लाख अब भी गायब हैं. बता दें कि एक आउटसोर्सिंग एजेंसी का एक ड्राइवर यहां बैंकों से 1.37 करोड़ रुपए से भरे एक कैश वैन के साथ फरार हो गया था.
आउटसोर्सिंग एजेंसी, लॉगीकैश की तरफ से काम पर रखा गया ड्राइवर डोमिनिक दोपहर को करीब डेढ़ बजे उस समय नकदी से भरे वैन को लेकर फरार हो गया था, जब दो अन्य कर्मचारी नकदी लेने के लिए एक बैंक में गए हुए थे.
अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest Newsसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
नई दिल्ली: नोटबंदी के 16वें दिन बैंकों और एटीएम पर लाइनें छोटी हुई हैं, साथ ही आपके लिए अच्छी खबर है कि देश के आधे से ज्यादा एटीएम ने काम करना शुरू कर दिया है यानि यहां से नए नोट निकलने शुरू हो गए हैं.
आरबीआई के मुताबिक अब तक एक लाख दस हजार एटीएम में बदलाव किए जा चुके हैं. यानि अब इन एटीएम से नए नोट निकलेंगे. इसका मतलब ये हुआ कि देश के आधे से ज्यादा एटीएम ने काम करना शुरू कर दिया है. देश में कुल करीब 2 लाख एटीएम हैं.
इससे पहले, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा था कि उनके 57 फीसदी एटीएम ने काम करना शुरू कर दिया है. एसबीआई के पास देश के कुल एटीएम का एक चौथाई 49 हज़ार एटीएम है. अन्य मीडिया रिपोट्स में ये भी दावा किया गया है कि एसबीआई के 90 फीसदी एटीएम ने काम करना शुरू कर दिया है.
दरअसल, नए नोट के बाद एटीएम के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में कुछ बदवाल किए जाने थे. इंजीनियर बड़ी तेज़ी के साथ इस बदलाव को अंजाम दे रहे हैं. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि पूरे एटीएम के चालू होने में करीब दो से तीन हफ्ते का वक्त लग सकता है.
अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest Newsसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद से जरूरी सेवाओं जैसे सरकारी अस्पताल, रेल-एयर बुकिंग, दूध बूथ, पेट्रोल पंपों पर पुराने नोट आज आधी रात के बाद चलने बंद हो जाएंगे. सरकार ने इन जगहों पर 24 नवंबर तक ही पुराने नोट चलाने का फैसला किया था.
आधी रात से नेशनल हाईवों पर भी वसूला जाएगा टोल
पांच सौ और एक हजार के नोट बंद करने के सरकार के फैसले के बाद जरूरी सेवाओं में 24 नवंबर तक पुराने नोट चलाने की छूट दी गई थी. वहीं कल से सभी नेशनल हाईवों पर भी टोल वसूला जाएगा. करीब 17 दिनों से टोल फ्री था.
किसान इन जगहों पर चला सकते हैं पुराने नोट
नोटबंदी के फैसले से किसानों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. किसानों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से कई नियमों में बदलाव किए जा चुके हैं. किसानों को राहत देते हुए जिला सहकारी बैंकों के लिए 21 हज़ार करोड़ कैश दिए जाने का एलान किया है.
इतना हीं नहीं किसानों को पुराने नोटों से ही सहकारी एजेंसियों से खाद और बीज खरीदने की छूट मिल गई है. वहीं अब वे हफ्ते में बैंक से 25 हजार रुपए भी निकाल पाएंगे. इस तरह मंडी कारोबारियों को भी बड़ी राहत दी गई है. वो भी हफ्ते में 50 हजार रुपए की निकासी कर पाएंगे.
अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest Newsसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
नई दिल्ली: नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने राज्यसभा में कहा कि जिस तरह से इस फैसले को लागू किया गया है, सरकार बुरी तरह से फेल रही है. मनमोहन ने कहा नोटबंदी लूट की तरह है और इससे दो फीसदी तक विकास दर गिर सकती है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से आम लोगों को परेशानी हुई है.
मोदी के फैसले को गलत साबित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि इस फैसले की वजह से 60 से 65 लोगों की जानत चली गई है. लेकिन ये साफ नहीं है इससे फायदे क्या होंगे. उन्होंने कहा, “मैं पूरी जिम्मेदारी से कह सकता हूं कि हम नहीं जानते कि इससे क्या फायदे होंगे. जो लोग गरीब और कमज़ोर हैं उसके लिए ये 50 दिन काफी भारी पड़ेंगे.”
नोटबंदी को लेकर वित्त मंत्रालय की ओर से कई बार बदले गए नियमों को मुद्दा बनाते हुए पूर्व पीएम ने ये भी कहा कि इससे ये साफ होता है कि इसे लागू करने में पीएमओ, वित्त मंत्रालय और आरबीआई पूरी तरह नाकाम रहे हैं.
मनमोहन सिंह ने मोदी से सवाल किया कि वे बताएं कि किस देश में ऐसा होता है जहां लोग पैसे जमा करें और उन्हें निकालने की इजाजत न दी जाए. मोदी के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, ”इससे फैसले से क्या हुआ है.. हमने आम लोगों का बैंकिंग सिस्टम और करेंसी सिस्टम पर भरोसा कम किया है. यही इस फैसले की निंदा के लिए काफी हैं. ”
उन्होंने कहा कि जिस तरह से इसे लागू किया गया है इससे खेती, छोटे उद्योग और असंगठित क्षेत्रों के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.
हालांकि, मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी की मंशा पर सवाल नहीं उठाए, लेकिन नोटबंदी के फैसले को बड़ी गलती करार दिया.
मनमोहन सिंह ने उम्मीद जताई कि परेशान लोगों को पीएम जल्द राहत देंगे.
नई दिल्ली: मंगलवार को तीन सैनिकों की शहादत के बाद आज भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार हमला बोला. हमले में अहम भूमिका निभाने वाले एक बड़े अधिकारी ने एबीपी न्यूज को बताया कि भारतीय सेना ने सुबह से ही पाकिस्तान के खिलाफ एलओसी पर कई सेक्टर्स में एक साथ ‘कोर्डिनेटड काउंटर-ऑफेंसिव’ लांच किया.
इन हमलों में पाकिस्तानी सेना के एक कैप्टन सहित तीन जवान मारे गए. जबकि एक अधिकारी बुरी तरह घायल हुआ है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, भारत की गोलाबारी में कुल 09 नागरिक मारे गए और 13 लोग घायल हुए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एलओसी पर माछल, केरन, नीलम घाटी, नौशेरा, भिंबर गली और कृष्णा घाटी सेक्टर से एक साथ जोरदार हमला बोला.
हमले में भारतीय सेना ने फायरिंग के साथ-साथ 120 एमएम मोर्टार का इस्तेमाल भी किया. इन हमलों में पाकिस्तान को भारी नुकसान होने का अनुमान है. पाकिस्तान के जिन इलाकों में भारी तबाही होने का अनुमान हैं उसमें तातापानी, भिंबर, बाटाल, केल, शाहकोट, जुरा, करेला, बाग, बगसर और नीलम घाटी शामिल है.
भारतीय सेना ने कल ही साफ कर दिया था कि माछल सेक्टर में तीन सैनिकों की शहादत का भारी बदला लिया जायेगाय यही वजह है कि भारतीय सेना ने कल ही माछल और केरन सेक्टर में गोलाबारी शुरु कर दी थी. आज सुबह एक साथ कई सेक्टर्स से फायरिंग और गोलाबारी की गई. आईएसपीआर ने भी अपने सैनिकों की मारे जाने की खबर की पुष्टि की है. आईएसपीआर के मुताबिक, भारतीय हमलों में उसके तीन सैनिक मारे गए हैं.
इस बीच आज श्रीनगर स्थित बीबी कैंट में शहीद हुए तीन सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल, के एस सिंधु ने शहीदों के पार्थिव शरीर पर फूलमाला अर्पित की. तीनों के पार्थिव शरीर कल (यानि गुरुवार) को उनके पैतृक घरों तक पहुंचाएं जाएंगे.
बतातें चलें कि कल यानि मंगलवार की दोपहर तीनों सैनिकों को एलओसी फैंसिग (कटीली तार) के आगे पैट्रोलिंग करते वक्त निशाना बनाया गया था. इनमें से एक जवान के शरीर को क्षत-विक्षत भी कर दिया गया था.
माछल सेक्टर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का हिस्सा है. ये पहाड़ी और घने जंगल वाला इलाका है. इस इलाके में उंचाई करीब साढ़े छह हजार फीट है (6500) और जंगल इतना घना है कि पांच मीटर दूर तक का भी नहीं दिखाई देता है. यही वजह है कि इस सेक्टर की सुरक्षा करना बेहद कठिन है. माछल सेक्टर एलओसी पर करीब 25-30 किलोमीटर तक फैला हुआ है. सेना की एक पूरी ब्रिगेड की जिम्मेदारी इस सेक्टर की रखवाली करना है.
लेकिन ये पहली बार नहीं है कि इस सेक्टर में पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने किसी भारतीय सैनिक के शरीर के साथ बर्बरता पूर्ण कारवाई की है. इससे पहले 29 अक्टूबर को भी पाकिस्तानी सेना ने मंदीप सिंह नाम के एक सैनिक के शरीर को भी क्षत-विक्षत किया था. उसके बाद भारत ने पाकिस्तान की चार चौकियां तबाह कर दी थीं.
अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest Newsसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
नई दिल्ली: बुवाई के मौसम में किसानों को हो रही दिक्कतों से बचाने के लिए सरकार ने डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के लिए 21 हजार करोड़ रुपये की नकदी का इंतजाम किया है. ये रकम किसान क्रेडिट कार्ड, बैंक खाते या फिर दोनों के जरिए निकाली जा सकेगी.
नोटबंदी के बीच देश भर में करीब पौने चार सौ डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैकों के किसान ग्राहकों के लिए परेशानी लगातार बढ़ती ही जा रही थी. वैसे तो इन बैंकों से हर हफ्ते 24 हजार रुपये निकालने की इजाजत है, लेकिन इन बैंकों में ना तो नोटों की अदला-बदली हो सकती है और ना ही जमा कराए जा सकते हैं. दूसरी ओऱ किसानों के लिए संस्थागत स्रोतों से मिलने वाले कर्ज का करीब 40 फीसदी इन्हीं बैंकों से आता है. चूंकि इन बैंकों मे नकदी की परेशानी है, इसी को ध्यान में रखते हुए नाबार्ड ने इन बैंकों के लिए 21 हजार करोड़ रुपये की नकदी आवंटित किए हैं.
अनुमान है कि
– ड्रिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंकों को खेती बाड़ी के लिए कर्ज मंजूर करने और बांटने के लिए करीब 35 हजार करोड़ रुपये की जरुरत होगी.
– हर हफ्ते जरुरत 10 हजार करोड़ रुपये की होगी.
– इसी के मद्देनजर नाबार्ड नकद मुहैया कराएगा जिसके जरिए ड्रिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंकों के लिए प्राइमरी एग्रीकल्चर सोसाइटी और किसानों को कर्ज देने में आसानी हो.
किसान अपने खातों से 24 हजार रुपये निकालने के साथ-साथ किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 25 हजार रुपये का कर्ज भी ले सकते हैं. कार्ड के जरिए रकम मंजूर कर्ज की सीमा के तहत ही होगी.
अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest Newsसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
नई दिल्ली: सरकार ने आज स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण पाकिस्तानी फिल्मों और कलाकारों पर पूरी तरह बैन लगाने की उसकी कोई योजना नहीं है.
लोकसभा में आज योगी आदित्यनाथ, आर ध्रुवनारायण और नित्यानंद राय के प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार ने यह स्पष्ट किया.
प्रश्न किया गया था कि क्या सरकार का कश्मीर में सैन्य अड्डों पर एक के बाद एक आतंकी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण पाकिस्तानी फिल्मों और कलाकारों पर पूरी तरह बैन लगाने की कोई योजना है.
गौरतलब है कि उरी आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तानी कलाकारों का पुरजोर विरोध शुरू हो गया था.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना समेत कई पक्षों ने फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की भूमिका का विरोध करते हुए इसके रिलीज को रोकने की चेतावनी दी थी. हालांकि बाद में फिल्म रिलीज हो गयी.
अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest Newsसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
नई दिल्ली: डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम से जुड़े दुकानदार अब क्रेडिट व डेबिट कार्ड के जरिए भी भुगतान ले सकेंगे. कंपनी ने इसके लिए अपने एप का नया वर्जन पेश किया है.
कंपनी का कहना है कि यह एप विशेषकर उन छोटे दुकानदारों के लिए उपयोगी होगा जिनके यहां कार्ड इस्तेमाल की मशीनें नहीं हैं. इससे ये सुनिश्चित होगा कि मौजूदा नकदी संकट से उन्हें कोई कारोबारी नुकसान नहीं हो.
पेटीएम के संस्थापक, सीईओ विजय शेखर शर्मा ने एप का नया वर्जन पेश करते हुए कहा, ‘पेटीएम ने अपने एप को अपग्रेड करते हुए भारत का पहला एप पीओएस पेश किया है. इससे डिजिटल भुगतान का प्रजातंत्रीकरण होगा. इससे स्मार्टफोन व मोबाइल इंटरनेट की सुविधा रखने वाला कोई भी छोटा दुकानदार ग्राहकों से डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान ले सकता है.’ एप में नई सुविधा का ब्यौरा देते हुए पेटीएम ने कहा है कि ‘भुगतान स्वीकारें’ आयकन के तहत छोटे दुकानदार व कारोबारी अपने ब्यौरे की स्वघोषणा कर सकते हैं और बैंक खाते की जानकारी दे सकते हैं. इस पर वे फिलहाल 50,000 रूपये प्रति माह तक का भुगतान हासिल कर सकते हैं.
इसके तहत दुकानदार बेचे गए सामान का बिल तैयार कर फोन ग्राहक को सौंपेगा जो कि अपने कार्ड का ब्यौरा डालेगा. ग्राहक द्वारा दिया गया ब्यौरा एप पर नहीं बल्कि बैंक की बेबसाइट पर जाएगा जिससे सारे बिल सुरक्षित रहेंगे.
पेटीएम 31 दिसंबर तक इसमें लेनदने के लिए कोई शुल्क नहीं लेगी.
पेटीएम ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जबकि सरकार के नोटबंदी के कदम के कारण देश भर में नकदी की कमी देखने को मिल रही है. सरकार ने 500 व 1000 रूपये के मौजूदा नोटों को 8 नवंबर को चलन से बाहर कर दिया. इसके बाद से पेटीएम सहित अन्य मोबाइल वालेट कंपनियों के जरिए लेनदेन कई गुना बढा है.
अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest Newsसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के माछिल में पाकिस्तान की करतूत का भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है. पाकिस्तान लगातार फायरिंग कर रहा है. इसका जवाब देने के लिए भारतीय सेना तोप का इस्तेमाल कर रही है. सूत्रों के मुताबिक भारत की जवाब कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन सैनिक मारे गए हैं. इनमें से एक कैप्टन रैंक का अधिकारी भी है.
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा, उसने पुंछ के केजी सेक्टर, कुपवाड़ा के केरन सेक्टर और राजौरी के मंजाकोट और नौशेरा सेक्टर में बेवजह फायरिंग की है. माछिल सेक्टर में कल पाकिस्तानी बैट फोर्स के जवानों ने घात लगाकर तीन भारतीय जवानों को शहीद कर दिया था और एक के शव को क्षत विक्षत कर दिया था, जिसका जवाब आज भारत की ओर से भारी तोपखाने का इस्तेमाल कर दिया गया.
कल माछिल सेक्टर में पाकिस्तान की कायराना करतूत में भारत के तीन जवान शहीद हो गए थे. एक शहीद के शव के साथ पाक सैनिकों ने बर्बरता भी की थी. सेना ने आज अपने तीनों जांबाज जवानों को श्रद्धांजलि दी .
कल एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में भारत के तीन जवान मनोज कुमार कुशवाहा, प्रभु सिंह और शशांक कुमार सिंह सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हो गए. एक जवान के शव के साथ बर्बरतापूर्ण रवैये को देखते हुए भारतीय सेना ने इसे पाकिस्तान की कायराना हरकत बताया. सेना की उत्तरी कमान ने कहा कि इस कायराना हरकत का बदला बहुत भारी होगा.
माना जा रहा है कि ये करतूत पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम बैट ने अंजाम दी है. बैट टीम में आतंकियों के साथ साथ पाकिस्तानी सेना के जवान भी शामिल होते हैं. बैट टीम को पाकिस्तानी सेना कवर फायरिंग देती है.
माछिल सेक्टर में पाकिस्तान के हमले में शहीद होने वालों में जोधपुर के शेरगढ़ के बहादुर प्रभु सिंह भी थे. प्रभु चार बहनों में अकेले भाई थे और उन्हें खोकर बहनें खुद को संभाल नहीं पा रही हैं. छोटी बहन लक्ष्मी के जेहन में भाई प्रभु की वो बातें अब भी ताजा हैं जब उन्होंने उसकी धूमधाम से शादी का वादा किया था. चार साल पहले ही सेना में शामिल हुए शहीद प्रभु सिंह की दो साल पहले ही शादी हुई थी. परिवार में वो अकेले कमाने वाले थे और पिता 18 साल पहले सेना से ही रिटायर हुए थे लेकिन इकलौते बेटे को खोकर उनका खून खौल उठता है.
अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest Newsसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
नई दिल्लीः बैंक में नोट बदलते वक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. बैंक नोट एक्सचेंज करने और 500-1000 रुपये के नोट जमा करने के लिए आपके आईडी प्रूफ मांग रहे हैं. तो ID प्रूफ देते वक्त कैसे रहें खबरदार आइये आपको बताते हैं.
ID प्रूफ देते वक्त रहें सावधान
नोट बदलने के लिए बैंकों में आईडी प्रूफ भी देना जरूरी है. ऐसे में लोग नोट बदलने की अफरातफरी में बिना कुछ सोचे समझे अपनी आईडी बैंकों में जमा करवा रहे हैं. आपके साथ कोई धोखाधड़ी न हो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान देना होगा.
अपने आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी पर तारीख और जमा करने वाली रकम जरूर लिख दें. इससे आपकी आईडी के गलत इस्तेमाल की संभावना खत्म हो जाएगी.
बैंक में नोट बदलते वक्त अगर कोई आपको कहता है कि उसके भी कुछ नोट आप बदलने के लिए ले लें और बदले में बैंक से मिली रकम उसे दे दें तो भी ख्याल रखें कि सरकार ने 2.5 लाख रुपये तक की ही रकम जमा करने पर नजर ना रखने की बात कही है. यानी अगर आपकी कुल मिलाकर बैंक में जमा की गई रकम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है तो आप आयकर विभाग की नजर में आ सकते हैं.
8 नवंबर 2016 यानी मगंलवार को पीएम मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद करने का ऐलान किया था. इसके बाद कल बैंक बंद रहा और एटीएम भी बंद रहे. इसके अलावा आज कुछ एटीएम से पैसे निकल रहे हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर ही कल से सारे एटीएम पर आपको पैसे मिल पाएंगे. हालांकि जो लोग 2000 रुपये का नोट एटीएम से निकलने की उम्मीद कर रहे हैं उनके लिए थोड़ी निराशाजनक खबर है कि अभी सिर्फ बैंक से पैसे लेने पर ही आपको 2000 रुपये का नोट मिल रहा है. एटीएम से नहीं.
अगर आप अंग्रेजी मुख्य समाचार पड़ना चाहते है english news
Latest Newsसे जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए Indias Hindi And English News के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें